{"_id":"5d0581448ebc3e57f5399a89","slug":"sadhvi-pragya-gets-bail-in-court-in-malegaon-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव मामले में कोर्ट में पेश होने से मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव मामले में कोर्ट में पेश होने से मिली छूट
Sun, 16 Jun 2019 05:07 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल से भाजपा सांसद और मालेगांव धमाके मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को विशेष कोर्ट में पेश होने से शनिवार को छूट मिल गई। प्रज्ञा के वकीलों ने मुंबई की एक अदालत से पेश होने से छूट की मांग की थी क्योंकि नियमित विशेष जज वीएस पडालकर शनिवार को छुट्टी पर थे। वही इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। छूट याचिका को मंजूरी इंचार्ज कोर्ट द्वारा दी गई और मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद साध्वी प्रज्ञा पिछले हफ्ते पहली बार कोर्ट के सामने पेश हुई थीं। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य आधार पर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कोर्ट में पेश होने से छूट की मांग की थी। पिछले महीने कोर्ट ने सभी आरोपियों को हफ्ते में एक दिन उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया था। साथ ही कहा था कि यदि आरोपी ठोस कारण देंगे तो ही उन्हें पेशी से छूट दी जाएगी।
साध्वी प्रज्ञा और छह अन्य आरोपी यूएपीए और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। इन पर मालेगांव में एक मस्जिद के पास बम धमाका करने का भी आरोप है। इसमें 6 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।