फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Youth cuts cake with sword in Rewa police arrested

Rewa News: बर्थडे बॉय ने तलवार से काटा केक, रिटर्न गिफ्ट देने के लिए युवकों को तलाश रही पुलिस

Sat, 23 Mar 2024 02:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Mar 2024 02:27 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि तलवार से केक काटने का एक विडियो वायरल हुआ है। इसका करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधि में न रहे, ऐसा करने पर उसे जेल जाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Youth cuts cake with sword in Rewa police arrested
युवक ने तलवार से काटा केक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले में साई मंदिर के समीप पार्किंग स्थल पर युवकों ने कुछ अलग ही अंदाज में अपने दोस्त का बर्थडे सेलीब्रेट किया। उन्होंने स्कूटी की सीट पर केक रखा और मोमबत्ती जलाई। इसी दौरान बर्थडे बॉय के एक साथी ने केक काटने के लि उसे तलवार थमा दी। युवक ने तलवार से काटा और दोस्तों ने वीडिया बना लिया। जिसे लाइक और कमेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की नजर पड़ गई है। अब पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


बता दें की लोकसभा चुनाव के चलते जिले भर में आचार संहिता लागू है। हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। तलवार से केक काट कर उसका वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पोस्ट करना युवकों को अब भारी पड़ने वाला है। दो दीन पूर्व अरविंद नामदेव के फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड हुई थी। साई मंदिर के समीप वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े होकर कुछ युवक अपने दोस्त का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने बर्थडे बॉय को तलवार निकाल कर दी, जिससे उसने केक काटा। एक साथी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


अब पुलिस करेगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि तलवार से केक काटने का एक विडियो वायरल हुआ है। इस तरह का कृत्य करने वालों को जल्द ही चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधि में न रहे, ऐसा करने पर उसे जेल जाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed