फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Ujjain News: Three youths died in an accident on Ujjain-Javra road

MP News: कांग्रेस पर हमलावर हुए सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले- हिम्मत है तो पुतला नहीं, मुझे जलाकर दिखाओ

Tue, 17 Sep 2024 03:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

रीवा जिले के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेसियों पर तीखा हमला बोलते हुए चुनौती दी है कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे पुतले के बजाय उन्हें जिंदा जलाकर दिखाएं। यह बयान उन्होंने तब दिया जब कांग्रेसियों ने श्रीनिवास तिवारी पर उनकी टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला फूंका। मिश्रा ने कहा कि वह अपने बयानों पर कायम हैं और उन्हें किसी बात का अफसोस नहीं है।

विज्ञापन
Ujjain News: Three youths died in an accident on Ujjain-Javra road
सांसद जनार्दन मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेसियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है, तो मैं बीच चौराहे पर खड़ा हो जाता हूं, पुतले के बजाय मुझे जिंदा जलाकर दिखाएं। मिश्रा ने यह चुनौती तब दी जब कांग्रेसियों ने उनके बयान पर विरोध जताते हुए उनका पुतला फूंका। सांसद ने साफ कहा कि वह अपने बयानों पर अब भी कायम हैं और उन्हें किसी बात का अफसोस नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि आज विंध्य के कद्दावर नेता रहे पंडित श्रीनिवास तिवारी की जयंती के उपलक्ष्यय में रीवा जिले के त्योंथर में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को करनी है, जिसके लिए वो आज यहां त्योंथर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा ने बयानबाजी करके माहौल गर्म कर दिया है। सांसद जनार्दन मिश्रा इस कार्यक्रम में शामिल भी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने त्योंथर में आयोजित स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में भाग लेने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि मऊगंज में प्रभारी मंत्री के आगमन के चलते वह वहां नहीं जा सकते। उन्होंने ये भी कहा कि वैसे भी कार्यक्रम के बारे में उन्हें बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।


ये है मामला
सांसद जनार्दन मिश्रा ने हाल ही में विंध्य के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि तिवारी के कार्यकाल में सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे गए और भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी का दौर था। इस बयान के बाद कांग्रेस समर्थकों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं ने मिश्रा के बयान की निंदा की। वहीं, बीजेपी विधायक और श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने भी सांसद के बयानों पर नाराजगी जताई थी।

मिश्रा ने यह भी कहा कि तिवारी के समर्थक उनके कार्यकाल के दौरान नारे लगाते थे, जिनमें "दादा न आय दऊ आय" और "वोट न देहा तऊ आए" शामिल थे। मिश्रा ने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि तिवारी के दौर में सड़कों के गड्ढों तक में मिट्टी नहीं डाली गई थी और उन्होंने तिवारी के बारे में कही बातों पर फिर से जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी दिवंगत हो गए हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा आज भी होती है, उसी प्रकार श्रीनिवास तिवारी के कार्यकाल की भी चर्चा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed