{"_id":"65b296a8df7aebe1520baf64","slug":"rewa-young-man-angry-over-not-getting-married-tried-to-kill-father-bloody-himself-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: शादी न होने से नाराजगी युवक ने पिता को मारने का किया प्रयास, खुद को भी किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: शादी न होने से नाराजगी युवक ने पिता को मारने का किया प्रयास, खुद को भी किया लहूलुहान
Thu, 25 Jan 2024 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:43 PM IST
सार
शादी नहीं होने से परेशान युवक ने पिता पर हमला कर दिया। उन पर लोहा काटने वाली मशीन चलाने की कोशिश की। पिता जैसे-तैसे भागा तो युवक ने खुद पर हमला कर लिया। बाद में पुलिस ने लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर में शादी न होने से नाराज नशे के आदी युवक ने पिता पर हमला कर दिया। जब पिता हमले से बच गया तो खुद पर ग्राइंडर मशीन चला दी। उसे घायल अवस्था में पुलिस ने मैहर अस्पताल पहुंचाया है।
मामला मैहर के ग्राम नादन देहात थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले राजेश नामक युवक ने शादी न होने के चलते आक्रोश में आकर लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से पिता पर हमला कर दिया। किसी तरह पिता वहां से जान बचाकर भाग निकला और उसके बाद नशे मे धुत युवक ने खुद को भी काट लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना के बाद मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने घायल अवस्था में पिता पुत्र को मैहर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि युवक शादी न होने के चलते नाराज था। इस वजह से आज उसने आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया।