फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa: Shocking death of a young man in Rewa

MP News: मौत का ये रूप देख चौंक जाएंगे आप, ऐसा क्या हुआ कि दोस्तों से बात करते-करते युवक ने तोड़ा दम

Thu, 24 Oct 2024 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 07:11 PM IST
सार

कहते हैं इंसान की जिंदगी में मौत का कोई ठिकाना नहीं है, कब किस रूप में मौत कहां से आ जाए इसका कोई भरोसा भी नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ, जानने के लिए पढ़ें पूरा समाचार

विज्ञापन
Rewa: Shocking death of a young man in Rewa
रीवा में युवक बात करते-करते गिरा और हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक दोस्तों से बात करते-करते अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस तरह की मौत से हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


दरअसल नौजवान शख्स की मौत का यह हैरान कर देने वाला वीडियो रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे का है, जहां बीते दिवस बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक  दुकान के बाहर अपने दोस्तों संग हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना आज से तकरीबन तीन दिन पूर्व की है, जिसका यह हैरान कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया गया कि रीवा शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे तभी प्रकाश गश खाकर जमीन पर ढेर हो गए, इससे पहले की मौके मौजूद साथी कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया जिसकी चलते प्रकाश की मौत हुई। फिलहाल इस घटना नें ना सिर्फ लोगो को हैरान कर दिया बल्कि युवाओं को झकझोंर कर रख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed