फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa Officers missing from duty on MahaKumbh Marg Rewa Collector issues notice to four salary hike stopped

Rewa News: महाकुंभ मार्ग पर ड्यूटी से गायब रहे अधिकारी, रीवा कलेक्टर ने चार को दिया नोटिस, वेतन वृद्धि पर रोक

Mon, 10 Feb 2025 10:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 10:09 PM IST
सार

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है।

विज्ञापन
Rewa Officers missing from duty on MahaKumbh Marg Rewa Collector issues notice to four salary hike stopped
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे यात्रियों को जाम जैसी विकट समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार भी चिंतित है। संभाग के आलाधिकारी सड़क पर उतर गए हैं। लेकिन रीवा के कुछ लापरवाह अधिकारियों को परवाह ही नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि इसी को लेकर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने संजय सिंह सीईओ जनपद पंचायत गंगेव, रायपुर कर्चुलियान को निलंबित कर दिया है और चार अधिकारियों के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के लिए नोटिस दे दिया है। इनके वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उनमें से जिला पंजीयक अधिकारी संध्या सिंह, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी और दो अधिकारी जो पशु चिकित्साधिकारी हैं, इन चारों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीर्थ स्थल की ओर जा रहे श्रद्धालुओं की देख रेख और उनकी उचित व्यवस्था के लिए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन ये सब अनुपस्थित रहे। बताते चलें, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। यह कार्रवाई रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगे भीषण जाम के बाद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed