फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa News Three-day training held to improve skill development of children know what was told

Rewa News: बच्चों के कौशल विकास में सुधार लाने के लिए हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण, जानें क्या बताया गया

Mon, 03 Mar 2025 09:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 09:46 AM IST
सार

Skill Development: बच्चों के कौशल विकास में सुधार लाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। संभाग के सभी जिलों रीवा, सीधी, सतना और सिंगरौली में पदस्थ अंग्रेजी विषय के कक्षा 9वीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Rewa News Three-day training held to improve skill development of children know what was told
शिक्षिका डॉ. अलका सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार ब्रिज कोर्स के प्रभावी संचालन हेतु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण द्वारा तीन दिवसीय अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें संभाग के सभी जिलों रीवा, सीधी, सतना और सिंगरौली में पदस्थ अंग्रेजी विषय के कक्षा 9वीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने हिस्सा लिया। तीन दिन तक डायट परिसर में यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

विज्ञापन


इस प्रशिक्षण में अंग्रेजी के राज्य स्तरीय प्रशिक्षक असित शर्मा, नंद किशोर पाठक और रविनेश शुक्ला ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। संचालक लोक शिक्षण विभाग द्वारा यह प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संचालित किया गया। शिक्षकों को दिए गए इस प्रशिक्षण से छात्रों को भाषा कौशल में सुधार करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा शैक्षणिक कौशल विकसित करने, बुनियादी विषयों में समझ का स्तर भी बढ़ता है। ब्रिज कोर्स के जरिए स्कूल से वंचित बच्चों को भी शिक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन




संभाग भर के शिक्षकों ने लिया भाग
आपको बता दें कि रीवा में आयोजित संभाग स्तरीय इस ट्रेनिंग में रीवा सतना सिदधी के सभी अंग्रेजी विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। बच्चों के कौशल विकास को लेकर सभी को प्रशिक्षित किया गया। शिक्षिका डॉ. अलका सिंह ने बताया कि वह पहले भी ऐसे कई ट्रेनिंग ले चुकी हैं और इस बार रीवा में आयोजित इस ट्रेनिंग में बहुत कुछ सीखने को मिला है। यहां से सीखने के बाद सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं विद्यालय के छात्र-छात्राओं भाषा कौशल में सुधार के साथ कौशल विकास को विकसित करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही शिक्षा स्तर में कैसे सुधार लाया जा सके, इसको लेकर भी सिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed