फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa News Raid on medical operator hideout drugs worth Rs 63 lakh recovered

Rewa News: मेडिकल संचालक के ठिकाने पर दबिश, 63 लाख की नशीली दवा बरामद, जानें पूरा मामला

Tue, 19 Mar 2024 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 10:00 PM IST
सार

मेडिकल संचालक के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान 63 लाख की नशीली दवा बरामद हुई। सिटी कोतवाली पुलिस NDPS के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Rewa News Raid on medical operator hideout drugs worth Rs 63 lakh recovered
नशीली दवा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल संचालक के दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को जब्त किया है। जब्त की गई प्रतिबंधित दवाइयों की कीमत 63 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी मेडिकल स्टोर का संचालक है और उसके द्वारा लाइसेंस का गलत तरीके से इस्तेमाल करके भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों का भंडारण किया गया था। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त किया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार रात पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने सीटी कोतवाली थाना प्रभारी जेपी पटेल को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ शहर के पाण्डेन टोला में दबिश दी। इसके बाद छापामार कर्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक के ठिकाने से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली सिरप के साथ ही दवाओं की खेप बरामद की। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों को जब्त कर लिया और मेडिकल संचालक मनोज गुप्ता को गिरफ्तार करके थाने ले गई, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहींं, पकड़ी गई दवाइयों की कीमत तकरीबन 63 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


जब्त की नशीली सिरप की कीमत 63 लाख रुपये
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद सोमवार देर रात मेडिकल संचालक मनोज गुप्ता के ठिकाने पर दबिश दी गई। मौके से भारी मात्रा में नशीली सिरप, ट्रामाजोल टेबलेट्स और एलफाजोलम टेबलेट्स बरामद हुई। जब्त की गई दवाइयों की कीमत 63 लाख रुपये है। आरोपी अस्पताल चौराहे के समीप अंबालिका मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित करता है। इसके द्वारा अपने लाइसेंस का गलत इस्तेमाल करके नशीली दवाइयों का भण्डारण किया गया था। आगे की कार्रवाई कर आरोपी मनोज गुप्ता से पूछताछ की जा रही है, आरोपी के विरुद्ध NDPS के तहत करवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed