{"_id":"66058749b11d43730c027051","slug":"rewa-news-more-than-15-people-injured-in-bee-attack-during-funeral-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: पिता का अंतिम संस्कार करने खेत में गया था परिवार, मधुमक्खियों ने अचानक कर दिया हमला, 15 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: पिता का अंतिम संस्कार करने खेत में गया था परिवार, मधुमक्खियों ने अचानक कर दिया हमला, 15 से अधिक घायल
Thu, 28 Mar 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:36 PM IST
सार
घटना रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर की है। यहां पर रहने वाले लक्ष्मणपुर निवासी गंगाधर द्विवेदी का इलाज शहर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जहां पर अंतिम संस्कार करने गए परिवार पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से तकरीबन 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दादा की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को पुस्तैनी खेत में ले जाया गया। तभी सारी प्रक्रिया पूरी हुई और शव को मुखाग्नि दी गई। चिता से उठने वाला धुआं वहां पर लगे एक पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते पर पड़ा, जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने परिवार पर हमला कर दिया और देखते ही देखते वहां पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।
विज्ञापन
घटना रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर की है। यहां पर रहने वाले लक्ष्मणपुर निवासी गंगाधर द्विवेदी का इलाज शहर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद द्विवेदी परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां की और पुस्तैनी खेत में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने एक पेड़ के समीप ही चिता बनाई और शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिवार की नजर पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर नहीं गई। चिता से उठने वाला धुआं सीधा मधुमक्खियों के छत्ते पर तक पहुंच गया। धुएं से परेशान मधुमक्खियां इधर-उधर भागने लगीं और देखते ही देखते परिवार के सदस्यों पर हमला करना शुरू कर दिया।
15 से अधिक लोग घायल
मधुमक्खियों के हमले से द्विवेदी परिवार में भगदड़ की स्थित निर्मित हो गई। परिवार के लोग मधुमक्खी के हमले से खुद को बचा पाते, इससे पहले मधुमक्खियों ने कई लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि मधुमक्खियों के हमले से तकरीबन 15 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
