फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa News Army jawan dies in road accident nine days after marriage

Rewa: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले उजड़ा दुल्हन की मांग का सिंदूर, शादी के नौ दिन बाद सेना के जवान की मौत

Tue, 30 Apr 2024 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 08:07 PM IST
सार

हाथों की मेहंदी छूटने से पहले एक दुल्हन की मांग का सिंदूर उजड़ गया। सेना के जवान ने 21 अप्रैल को शादी की थी और नौ दिन बाद सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Rewa News Army jawan dies in road accident nine days after marriage
मृतक जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से मन को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां शादी की खुशियां चंद दिनों के भीतर ही मातम में तब्दील हो गई। सेमरिया में रहने वाला सेना का जवान अपना ब्याह रचाने के लिए छुट्टियां लेकर अपने गांव आया था, 21 अप्रैल को दूल्हा बना जवान बड़े अरमान के साथ बरात लेकर सतना गया। धूमधाम से ब्याह संपन्न हुआ और दूसरे दिन दुल्हन को विदा कराकर वापस अपने गांव आया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार रात सेना का जवान अपने एक दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर रीवा से गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हुई और एक सूखे नहर में जा गिरी। सड़क हादसे में सेना के जवान और उसके दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


मामला रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र का है। सेमरिया के बमनी गांव में रहने वाला 29 वर्षीय ब्रज किशोर साकेत सेना का जवान था। बीते कुछ महीने पूर्व उसकी शादी सतना जिले में वंदना साकेत के साथ तय हुई थी। शादी के लिए सेना का जवान 28 दिनों की छुट्टियां लेकर अपने गांव बमनी आया हुआ था।शादी की तैयारियां शुरू हुई और 21 अप्रैल को बमनी गांव से सतना जिले के लिए बारात रवाना हुई।बारात सतना पहुंची, ढोल नगाड़े के साथ बराती और दूल्हा बना सेना का जवान ब्रज किशोर दुल्हन के घर पहुंचा, शादी के रस्में हुई और ब्याह संपन्न हुआ। दूसरे दिन विदा हुई वंदना अपने ससुराल पहुंची पूरा घर शादी की खुशियों में डूबा हुआ था। लेकिन शादी के आठ दिन बाद एक बड़ी अनहोनी हो गई।
विज्ञापन


सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान
सेना का जवान ब्रज किशोर साकेत सुसराल की ओर से उपहार में मिली बुलेट बाइक में सवार होकर बीते कल 29 अप्रैल को किसी काम के सिलसिले से रीवा आया। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर वापस रीवा से अपने गांव बमनी के लिए रवाना हुआ। तभी अचानक से रास्ते में उसने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे एक सूखे नहर में जा गिरी। भीषण हादसे में सेना का जबान ब्रज किशोर साकेत और उसका दोस्त 23 वर्षीय विपिन पाण्डेय गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में लगी मेहंदी का रंग छुटने से पहले उजड़ा दुल्हन का संसार
बता दें की सेना का जवान ब्रज किशोर साकेत पश्चिम बंगाल में बाग डोगरा रेजिमेंट के मेडिकल डिपार्टमेंट में पादस्थ था। ब्रज किशोर की शादी बीते 21अप्रैल को सतना जिले में वन्दना साकेत के साथ संपन्न हुई थी। पूरा परिवार शादी की खुशियों मना रहा था। लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। बीते कल सड़क हादसे में सेना के जवान ब्रज किशोर और उसके दोस्त की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई और परिवार में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। इधर, वंदना के हाथों में लगी मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उसके मांग का सिंदूर उजड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed