फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa Murder Case Wife Stabbed first Wife with Knives Know Inside Crime Story Full Explained

Rewa Crime News: सौतन बनी शैतान! पति की पहली पत्नी को बार-बार चाकू से गोदा, पैरों से कुचला, दहला देगा यह मामला

Sun, 03 Nov 2024 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

Rewa Crime News: रीवा जिले में एक महिला ने अपने पति की पहली पत्नी पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी महिला ने दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।  

विज्ञापन
Rewa Murder Case Wife Stabbed first Wife with Knives Know Inside Crime Story Full Explained
आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दीपावली के दिन हुए मामूली विवाद के बाद एक सौतन शैतान बन गई। उसने अपने पति की पहली पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में घायल महिला खून से लतपथ दिखाई दे रही है, वह जोर-जोर से चिल्ला रही है और उसके थर-थर कांप रही है। घटना के बाद पति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिकी उपचार के बाद महिला को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर होते थे झगड़े
दरअसल, यह दर्दनाक मामला रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौनौरी चौकी के चौरा गांव का है। जहां, रहने वाले रामबाबू नामक व्यक्ति की दो पत्नियां हैं। उसने करीब डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद उसकी दोनों पत्नियां जया और मानसी रामबाबू के साथ एक ही घर में रहने लगीं। कुछ समय बीतने के बाद रामबाबू की दूसरी पत्नी मानसी देवी वर्मा और पहली पत्नी जया के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rewa Murder Case Wife Stabbed first Wife with Knives Know Inside Crime Story Full Explained
आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

बार-बार चाकू घोंपा, पैरों से कुचला चेहरा
दीपावली के दिन सुबह करीब 11:00 बजे मानसी और जया में मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मानसी ने पास रखा चाकू उठाया और जया पर वार करना शुरू कर किए। इसके बाद वह नहीं रुकी, वह तब तक चाकू से बार करती रही, जब तक जया पूरी तरह से लहुलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ी। इसके बाद भी मानसी की हैवानियत कम नहीं हुई। वह कभी लहुलुहान पड़ी जया को लात मारती तो कभी पैरे से उसके चेहरे को कुचली। वहीं, जया उसे छोड़ देने और रहम करने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। घर के बाहर खड़े लोग भी मानसी को रोकने की कोशिश करती रहे, लेकिन किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह जया को बचा ले। काफी देर बाद मानसी वहां से हटी तो लहुलुहान जया उठकर बैठ गई और मदद की गुहार लगाने लगी। दर्द के कारण वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी और उसका पूरा शरीर कांप रहा था। इस दर्दनाक घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिला खून से लथपथ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

जिंदगी और मौत के बीच झूल रही पीड़िता
इधर, घटना के बाद पति रामबाबू मौके पर पहुंचा तो नजारा देखकर वह भी हैरान रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल पत्नी को अस्पताल लेकर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और रामबाबू की दूसरी पत्नी मानसी देवी वर्मा को गिरफ्तार किया। वहीं, घायल महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। महिला का काफी खून बह गया है, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

Rewa Murder Case Wife Stabbed first Wife with Knives Know Inside Crime Story Full Explained
आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, जांच जारी
त्योंथर के एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि सोनौरी चौकी के अंतर्गत चौरा गांव के निवासी रामबाबू वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रामबाबू का कहना है कि उसने पहली पत्नी की बीमारी के कारण दूसरी शादी की थी, जिसके बाद से दोनों पत्नियों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। दीपावली के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दूसरी पत्नी ने सब्जी काटने के चाकू से पहली पत्नी पर कई वार किए, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपित मानसी देवी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed