{"_id":"65ed8d5bd7bc1b7fc20a469c","slug":"rewa-municipal-corporation-speaker-scolded-the-mayor-from-the-stage-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: नगर निगम स्पीकर ने मंच से सुनाई महापौर को खरी-खोटी, बोले- ये राजनीतिक अपराधी मुंह दिखाने के काबिल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: नगर निगम स्पीकर ने मंच से सुनाई महापौर को खरी-खोटी, बोले- ये राजनीतिक अपराधी मुंह दिखाने के काबिल नहीं
Sun, 10 Mar 2024 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 04:07 PM IST
सार
नगर रीवा निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने भाषण देना शुरू किया और महापौर अजय मिश्रा बाबा की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी। मामले का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
रीवा नगर निगम अध्यक्ष और महापौर का कलह खुलकर सामने आ गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रीवा में भाजपा नेता और महापौर के बीच कहा सुनी का वीडियो सामने आया है। भाजपा नेता ने महापौर को खरी-खोटी सुना दी। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। नगर निगम अध्यक्ष इस कदर भड़के कि भरे मंच से ही बातें सुना दीं।
बता दें कि शनिवार को रतहरा स्थित नवीन छात्रपति शिवाजी पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम का अयोजन हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सहित सासंद जनार्दन मिश्रा सहित अन्य नेता प्रशासनिक आधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी दौरान नगर रीवा निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने भाषण देना शुरू किया और महापौर अजय मिश्रा बाबा की धज्जियां उड़ानी शूरू कर दी। उन्होंने ने कहा कि महापौर अक्सर कराए गए विकास कार्यों पर उंगली उठाने का काम करते हैं।
महापौर पर साधा निशाना बोले- महापौर ने लगाए थे अनर्गल आरोप
नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में महापौर अजय मिश्रा बाबा ने पत्रकार वार्ता का अयोजन किया था। इसमें उन्होंने सत्तापक्ष पर अनर्गल आरोप लगाए थे। उन्होंने अधूरे कार्यों के लोकार्पण करने के साथ ही अन्य आरोप लगाए थे। नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे ने कहा कि हाल ही में पत्रकार वार्ता करते हुए महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा था कि हमने 100 करोड़ का विकास कार्य करवाया है, लेकिन मैं आपको बतलाना चाहता हूं कि रीवा नगर निगम प्रतिवर्ष 40 करोड़ रुपये केवल कर्मचारियों को देने के लिए आता है। यह पैसा मध्य प्रदेश और केन्द्र की सरकार देती है।
विज्ञापन
नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि झूठे आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा। काम करने की नीयत रखो अगर किसी नेता ने काम किया है तो उसे प्रोत्साहन दो, उसकी तारीफ करो। तुम लोगों ने क्या सौदा किया था, जो कंपनी ब्लैक लिस्टेड होने के कगार पर थी, उसको निगम कमिश्नर द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया गया। कितने पैसे में तुम्हारा धंधा चला और कितना पैसा लेकर उसे व्हाइट किए हो। आपने तो केवल काम में अड़ंगेबाजी ही की है। झूठे आरोप मत लगाओ और काम करो महापौर कहते हैं कि मुझे किसी भी लोकार्पण कार्यक्रम में बुलाया नहीं जाता लेकिन वह झूठ बोलते हैं।
महापौर को बताया राजनीतिक अपराधी
निगम स्पीकर व्यंकटेश पांडे ने आगे कहा कि उन्हें हर एक कार्यक्रम में निमंत्रण दिए जाते हैं, लेकिन वह मुंह दिखाने के काबिल नहीं हैं। इसलिए वे कार्यक्रम में नहीं आते। नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि अगर तुम्हारे अंदर क्षमता है और अगर तुम गलत नहीं हो तो आओ मीटिंग करो और आप भी अपनी बाते रखो, लेकिन इन्हें केवल दलाली करना है बस। हर जगह विकास के कार्य चल रहे हैं, लेकिन इन्हें उसमें केवल रोड़ा बनना है आप हमारी गलतियां बताइए, पर झूठे आरोप मत लगाइए। पूरे शहर को चौपट कर के रख दिया और कोई काम नहीं किया यह तो राजनितिक अपराधी है।