फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   No-confidence motion fails in Patulkhi Chhatrapal Panchayat

Rewa News:पतुलखी छत्रपाल पंचायत में सरपंच अनुराधा साकेत को फिर मिला बहुमत, विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव रद्द

Tue, 08 Jul 2025 08:07 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला रीवा
न्यूज डेस्क अमर उजाला रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 08:07 PM IST
सार

मऊगंज की पतुलखी छत्रपाल ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया है। सरपंच अुनराधा साकेत अपने पद पर कायम रहेंगी। उनके खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव रद्द हो गया है। मतदान में 17 में से 10 पंचों ने सरपंच के पक्ष में मतदान किया 

विज्ञापन
No-confidence motion fails in Patulkhi Chhatrapal Panchayat
पतुलखी छत्रपाल ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद सरपंच के साथ सहयोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊगंज की हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पतुलखी छत्रपाल की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पंचायत सरपंच अनुराधा साकेत के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मत विभाजन में ध्वस्त हो गया। पीठासीन अधिकारी तहसीलदार बैसाखुलाल प्रजापति की निगरानी में हुए मतदान में 17 में से 10 पंचों ने सरपंच के पक्ष में मतदान कर उन्हें पुनः बहुमत प्रदान कर दिया।
विज्ञापन


गांव में यह चर्चा जोरों पर है कि जब बहुमत पहले से ही सरपंच के साथ था, तो अविश्वास प्रस्ताव लाने की जरूरत ही क्यों पड़ी? यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक साजिश जैसा प्रतीत हो रहा है, जिसका उद्देश्य पंचायत की स्थिरता को डगमगाना और विकास कार्यों में रुकावट पैदा करना था।स्थानीय नागरिकों और सरपंच समर्थकों का कहना है कि अनुराधा साकेत ने अपने कार्यकाल में पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी, जिससे कुछ स्वार्थी तत्व असंतुष्ट थे। उन्हीं लोगों ने पर्दे के पीछे से षड्यंत्र रचा, लेकिन अंततः यह चाल उलटी साबित हुई। जिन पंचों के नाम प्रस्ताव में शामिल थे, उन्होंने ही मतदान में सरपंच का समर्थन कर साजिश को बेनकाब कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-प्रदेश का सबसे ऊंचा बहुती जलप्रपात बना पर्यटन की नई पहचान, 650 फीट ऊपर से गिरता है पानी; वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटनाक्रम ने अनुराधा साकेत के नेतृत्व को और मजबूती दी है।  वहीं, विरोधी खेमा जो गुप्त रणनीति के सहारे सत्ता पलट की कोशिश कर रहा था, उसकी पोल खुल गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की निष्पक्ष भूमिका भी सराहना के योग्य रही। तहसीलदार बैसाखुलाल प्रजापति की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed