फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Mp News Police Raid At Restaurant in Rewa Men And Women Found in Objectionable Condition

Rewa: रेस्टोरेंट के आड़ में चल रहा देह व्यपार का खेल, पुलिस ने दी दबिश, कुछ दिन पहले हुआ था नाबालिग से रेप

Wed, 20 Mar 2024 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

Rewa: शहर के उपभोक्ता कॉम्प्लेक्स में संचालित रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। बीते दिनों रेस्टोरेंट के अंदर बनी एक केबिन में नाबालिग के साथ रेप की घटना हुई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम रेस्टोरेंट में दबिश दे दी। जिसके बाद रेस्टोरेंट के अन्दर चल रहे देह व्यपार का खुलासा हो गया और रेस्टोरेंट के संचालक का भांडाफोड़ हो गया। 

विज्ञापन
Mp News Police Raid At Restaurant in Rewa Men And Women Found in Objectionable Condition
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहर के उपभोक्ता कॉम्प्लेक्स में संचलित रेस्टोरेंट में कुछ अनैतिक काम किए जाते हैं। स्थानीय लोगों में इस बात की हमेशा चर्चा होती रहती है। कई दिनों से युवक कई युवती नाबालिगों के साथ गलत काम कर चुका है। मंगलवार की देर रात भी कुछ ऐसे ही हुआ, दरअसल हुआ यूं की रेप पीड़िता के शिकायत के बाद जब पुलिस की टीम जांच करने रेस्टोरेंट पहुंची तो वहां का नजारा ही कुछ अलग था। रेस्टोरेंट संचालक ने दरवाजे के पीछे कुछ संदिग्ध केबिन का अलग निर्माण करवाया था। 

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले हुआ था नाबालिग से दुष्कर्म
बताया गया की बीते सप्ताह पूर्व फूडीज रेस्टोरेंट में ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वरदात हुई थी। घटना के बाद लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस सी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया और वारदात को अंजाम देने वाले करहिया मंडी निवासी आरोपी निखिल मांझी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाने लाकर पुलिस की टीम ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो उसने सारी सच्चाई उगलनी शूरू कर दी और वारदात को कबूल लिया। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के अंदर सीक्रेट दरवाजा 
पुलिस की टीम ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर फूडीज रेस्टोरेंट में रेड मारने की योजना बनाई और मंगलवार की रात अचानक छापा मार दिया। रेस्टोरेंट पहुंची पुलिस उस वक्त दंग रह गई जब रेस्टोरेंट के अंदर हॉल में उन्हें आर्टिफिशियल घास से छिपी उन्हें एक दीवार दिखाई दी। दुष्कर्म के आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने जब उस दीवार की जांच की तो वहां पर उन्हें एक सीक्रेट दरवाजा दिखाई दिया, जिसे खोलते ही उसके अन्दर कई सारे केबिन पुलिस को दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के रेड में केबिन के अंदर मिले संदिग्ध युवक और युवती 
पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट के अन्दर सीक्रेट दरवाजे के अंदर बने केबिन की तलाशी एक एक करके लेनी शूरू की तो एक केबिन के अन्दर एक युवक और युवती संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दिए। वहीं पुलिस की टीम ने केबिन के अंदर से कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ गए युवक और युवती से पूछताछ की और रेस्टोरेंट से गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम ले गई। यह वही केबिन थी जहां पर बीते एक सप्ताह पूर्व एक नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। 

मामले पर पांच गिरफ्तार पूछताछ जारी
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात फूडीज रेस्टोरेंट में रेड मारी और रेस्टोरेंट के सीक्रेट दरवाजे के राज का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक समेत एक कर्मचारी और केबिन से रंगे हाथ पकड़े गए युवक और युवती को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


दुष्कर्म मामले में 376 और पॉक्सो एक्ट तहत हुई कार्रवाई
वहीं मामले पर एडिशन एसपी विवेक लाल ने बताया कि बीते दिनों चोराहटा थाना में पॉक्सो एक्ट 376 के तहत के तहत कार्रवाई की गई थीं। जिसमें नाबालिग ने रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ हुई दुष्कर्म के बारे में बताया था। उसके बाद आज रेस्टोरेंट में दबिश देकर कार्रवाई की, जिसमें कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed