{"_id":"6583316f1486cc28550ae522","slug":"mp-news-consignment-of-intoxicating-cough-syrup-was-being-brought-from-up-to-mp-for-consumption-two-arrested-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: यूपी से एमपी में खपाने ला रहे थे नशीले कफ सिरप की खेप, छह लाख की 600 शीशियों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: यूपी से एमपी में खपाने ला रहे थे नशीले कफ सिरप की खेप, छह लाख की 600 शीशियों के साथ दो गिरफ्तार
Wed, 20 Dec 2023 11:54 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:54 PM IST
सार
रीवा पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। ये यूपी से मध्यप्रदेश में खपाने के लिए नशीले कप सिरप की खेप लेकर पहुंचे थे। इनके कब्जे से छह लाख 600 शीशियां जब्त की है।
विज्ञापन
नशीले कफ सिरप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी से नशीले कफ सीरप की बड़ी खेप लेकर मध्य प्रदेश आए दो तस्करों को रीवा जिले के गढ़ और सोहागी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह लाख रुपये मूल्य की 600 शीशियां बरामद की गई हैं।
रीवा के दो थानों और कई पुलिस चौकियों की टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के सौदागार हैं। सफेद रंग की बलेनो कार में सवार होकर ये प्रयागराज उत्तर प्रदेश की ओर से रीवा की तरफ आ रहे थे। इसकी भनक रीवा पुलिस के उच्च अधिकारियों को लग गई। इसके बाद उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कई थानों का बल रवाना हुआ, और बीच रास्ते में ही कार को दबोच लिया। पुलिस ने कार के तलाशी ली तो उसमें रखी लाखों रुपये की 600 नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद हुईं। आरोपी विनोद सिंह और ड्राइवर मनीष पटेल को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ की जा रही है।