फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News: Chief Minister Mohan Yadav will come to Rewa today to participate in the Jan Abhaar Yatra

MP News: जन आभार यात्रा में शामिल होने आज रीवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, अब खजुराहो से कार से पहुंचेंगे

Fri, 05 Jan 2024 09:54 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 09:54 AM IST
सार

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर रीवा के कॉलेज चौराहे में स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क पहुचेंगे। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सीएम मोहन यादव जन आभार यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Mohan Yadav will come to Rewa today to participate in the Jan Abhaar Yatra
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय प्रवास और रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले हेलीकॉप्टर से खजुराहो पहुंचेंगे, फिर कार से रीवा जाएंगे। पहले वे जबलपुर से रीवा के सैनिक स्कूल में बनाए गए हेलीपैड में उतरने वाले थे। 
विज्ञापन


सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर रीवा के कॉलेज चौराहे में स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क पहुचेंगे। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सीएम मोहन यादव जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। जन आभार यात्रा शिल्पी प्लाजा बजार से होते हुए गुजरेगी इस दौरान जगह-जगह बनाए गए मंचों में हितग्राहियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव का आज पहली बार रीवा आ रहे हैं। इससे पूर्व मोहन यादव मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर रहते रीवा आए थे। सीएम मोहन यादव आज 11.45 बजे खजुराहो से कार से निकलेंगे। वे दोपहर 2.45 बजे रीवा पहुंचेंगे। वे यहां निकलने वाली जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद एनसीसी ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे। शाम को कलेक्टर के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। रीवा में मुख्यमंत्री डॉ यादव विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री 43 स्कूटी, 5 मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल एवं 16 तिपहिया साइकिलों का वितरण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट में करेंगे संभागीय समीक्षा बैठक
आमसभा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे तथा सर्किट हाउस राजनिवास के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट में संभागीय समीक्षा बैठक में शमिल होकर कानून और व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे फिर खुजराहो रवाना होंगे, वहां से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed