फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News After death of four children in Rewa Garh CM Mohan Yadav announced compensation

MP News: रीवा के गढ़ में चार बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन ने किया मुआवजे का एलान, एक्स पर दी जानकारी

Sat, 03 Aug 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा/भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा/भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 09:24 PM IST
सार

रीवा जिले के गढ़ में बाउंड्रीवॉल गिर जाने से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे का एलान किया है। इसमें परिजनों को शासन की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
MP News After death of four children in Rewa Garh CM Mohan Yadav announced compensation
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा के गढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की स्कूल के समीप दीवार गिरने से दबने की दुर्घटना में आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की दुखद मौत हो गई है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीवार गिरने की दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करे। दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे, जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

विज्ञापन


रीवा के गढ़ में बाउंड्री वॉल गिर जाने से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे का एलान किया है, जिसमें परिजनों को शासन की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दुर्घटना के संबंध में एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से आठ बच्चे दब गए।
विज्ञापन




आसपास के ग्रामीणों तथा पुलिस ने तत्काल बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव में भर्ती कराया। दुर्घटना में चार बच्चों की दुखद मौत हो गई है। इनमें अंशिका गुप्ता पांच वर्ष, मान्या गुप्ता सात वर्ष, सिद्धार्थ गुप्ता पांच वर्ष तथा अनुज प्रजापति पांच वर्ष शामिल हैं। इस दुखद घटना में रक्षा गुप्ता तथा रानी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर जर्जर एक अन्य मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।


उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गढ़ में दीवार गिरने से चार मासूमों के काल कवलित होने की दुःखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कष्टकारी एवं दुखद है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार सभी परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed