फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav fiercely attacked Congress in Rewa

MP LS Election: रीवा में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला, कही ये बड़ी बातें

Tue, 02 Apr 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 04:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंच से उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। सीएम यादव बोले, इनके जमाने में सैनिकों के सिर धड़ से अलग किए जाते थे।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election CM Mohan Yadav fiercely attacked Congress in Rewa
रीवा में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा 2024 का चुनावी बिगुल बजने के बाद मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर रीवा पहुंचे। कोठी कंपाउंड में स्थित नामांकन सभा स्थल से चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल को याद करते हुए जमकर जुबानी हमला बोला।

विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने कहा कि इनके जमाने में तो एक छोटे से देश पाकिस्तान के सैनिक हमारे देश के सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे और फिर वहां फुटबॉल खेलते थे। कांग्रेस की सरकार मूक दर्शक बन देखती थी। लेकिन अब ये बदलता भारत है, नरेंद्र मोदी का भारत है, अब तो घर में घुस के मार कर वापस आने का दम अगर किसी में है तो वह नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की विकास करने की इच्छा शक्ति ही नहीं थी। कांग्रेस ने क्षेत्र को गुलाम बनाया हुआ था। कहां 70 साल और कहां 10 साल, ये जो चुनाव हो रहा है हमारे 10 साल का हो रहा है। इस देश के जवानों ने देश की रक्षा करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान किया। लेकिन दुर्भाग्य के साथ पाकिस्तान के छोटे से देश के सैनिक हिंदुस्तान के सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे और उससे फुटबॉल खेलते थे। इस देश में मुंबई-दिल्ली जहां देखो, वहा आतंकवादी घटनाएं होती थीं। लेकिन कांग्रेस कुछ नहीं करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बार-बार हिंदू मुसलमान किया। राम मंदिर का निर्णय हुआ तो समझो देश में आग लग जाएगी। अयोध्या में सरयू किनारे भगवान राम के जन्म स्थान पर अगर मंदिर नहीं बनेगा तो इस देश में उनका महत्व क्या है। भारत की पहचान पूरी दुनिया में भगवान राम और कृष्ण से है। लेकिन बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राम मंदिर जैसे पवित्र मुद्दे को भी बार-बार उलझाए गए और अड़ंगे लगाए गए।


सीएम मोहन ने कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया, बाल बराबर भी कोई झंझट नहीं हुई और धूमधाम से राम मंदिर का भव्य लोकार्पण किया गया। हिंदू के सम्मान का कांग्रेस को अपनाम करने का अधिकार किसने दिया, देश के हिंदुओं की भावनाओं को बार-बार कुठाराघात करने का प्रयास किया गया। हमने निमंत्रण दिया उन्होंने ठुकरा दिया। राम मंदिर बनने में किसी ने बार-बार अड़ंगे लगाए तो वह एक मात्र पार्टी कांग्रेस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed