फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP Board Result: Anshika Mishra, daughter of a farmer from Rewa, topped in the entire state

MP Board Result: रीवा के किसान की बेटी अंशिका पूरे प्रदेश में अव्वल, रोज नौ घंटे की पढ़ाई ने दिलाई सफलता

Wed, 24 Apr 2024 10:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

अंशिका की कड़ी मेहनत ने ही आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा की आर्थिक स्थिति भी अंशिका की पढ़ाई की रुकावट नहीं बनी और बिना किसी ट्यूशन के ही प्रतिदिन नौ घंटे की पढ़ाई करते हुए कड़ा परिश्रम कर के अंशिका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 

विज्ञापन
MP Board Result: Anshika Mishra, daughter of a farmer from Rewa, topped in the entire state
रीवा की अंशिका मिश्रा ने 12वीं में पहला स्थान हासिल किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा की बेटी अंशिका मिश्रा ने 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करके जिले का नाम रोशन किया है। अंशिका मिश्रा ऊंची उड़ान भर कर प्रदेश की टॉपर स्टूडेंट बन गईं। अंशिका मिश्रा ने 500 में से 493 अंक हासिल किया है। अंशिका की इस बडी उपलब्धि के बाद स्कूल प्रबंधन और परिवार में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


बता दें कि अंशिका मिश्रा जिले के शाहपुर स्थित पटना गांव की निवासी है। वर्तमान में वह रविदास नगर बोदाबाग में रहती है। अंशिका मिश्रा शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नीम चौराहा में अध्यनरत है और कक्षा तीन से लागातार वह इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। अंशिका के पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा पेशे से एक किसान हैं और मां प्रभा मिश्रा गृहिणी है। 
विज्ञापन


नौ घंटे की कड़ी मेहनत ने दिलाई सफलता
अंशिका की कड़ी मेहनत ने ही आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा की आर्थिक स्थिति भी अंशिका की पढ़ाई की रुकावट नहीं बनी और बिना किसी ट्यूशन के ही  प्रतिदिन नौ घंटे की पढ़ाई करते हुए कड़ा परिश्रम कर के अंशिका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अंशिका ने मैथ स्ट्रीम में 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं। 98.6 प्रतिशत अर्जित करके प्रदेश भर प्रथम स्थान अर्जित करके अपना नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रीवा की बेटी अंशिका ने 500 में 493 अंक हासिल किए हैं।  गणित में 99 प्रतिशत अंक, फिजिक्स में 98 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी में 99 अंक, हिंदी में 97 अंक, केमेस्ट्री में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।  


आईएएस बनने का सपना
अंशिका मिश्रा ने अपनी इस अपार सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षको सहित साथ में पढ़ाई करने वाले अन्य छात्र छात्राओं को दिया है। अंशिका कहती हैं कि वे आगे की पढ़ाई पूरी करके आईएएस बनना चाहती हैं। ताकि वे लोगों की सेवा कर सकें। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षक और अन्य छात्र छात्राओं ने अंकिता को मिठाई खिलाकर उसे सुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed