{"_id":"66293c790afbe26ee605c553","slug":"mp-board-result-anshika-mishra-daughter-of-a-farmer-from-rewa-topped-in-the-entire-state-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: रीवा के किसान की बेटी अंशिका पूरे प्रदेश में अव्वल, रोज नौ घंटे की पढ़ाई ने दिलाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: रीवा के किसान की बेटी अंशिका पूरे प्रदेश में अव्वल, रोज नौ घंटे की पढ़ाई ने दिलाई सफलता
Wed, 24 Apr 2024 10:38 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:38 PM IST
सार
अंशिका की कड़ी मेहनत ने ही आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा की आर्थिक स्थिति भी अंशिका की पढ़ाई की रुकावट नहीं बनी और बिना किसी ट्यूशन के ही प्रतिदिन नौ घंटे की पढ़ाई करते हुए कड़ा परिश्रम कर के अंशिका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन
रीवा की अंशिका मिश्रा ने 12वीं में पहला स्थान हासिल किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा की बेटी अंशिका मिश्रा ने 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करके जिले का नाम रोशन किया है। अंशिका मिश्रा ऊंची उड़ान भर कर प्रदेश की टॉपर स्टूडेंट बन गईं। अंशिका मिश्रा ने 500 में से 493 अंक हासिल किया है। अंशिका की इस बडी उपलब्धि के बाद स्कूल प्रबंधन और परिवार में खुशी की लहर है।
बता दें कि अंशिका मिश्रा जिले के शाहपुर स्थित पटना गांव की निवासी है। वर्तमान में वह रविदास नगर बोदाबाग में रहती है। अंशिका मिश्रा शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नीम चौराहा में अध्यनरत है और कक्षा तीन से लागातार वह इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। अंशिका के पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा पेशे से एक किसान हैं और मां प्रभा मिश्रा गृहिणी है।
नौ घंटे की कड़ी मेहनत ने दिलाई सफलता
अंशिका की कड़ी मेहनत ने ही आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा की आर्थिक स्थिति भी अंशिका की पढ़ाई की रुकावट नहीं बनी और बिना किसी ट्यूशन के ही प्रतिदिन नौ घंटे की पढ़ाई करते हुए कड़ा परिश्रम कर के अंशिका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अंशिका ने मैथ स्ट्रीम में 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं। 98.6 प्रतिशत अर्जित करके प्रदेश भर प्रथम स्थान अर्जित करके अपना नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
बता दें कि रीवा की बेटी अंशिका ने 500 में 493 अंक हासिल किए हैं। गणित में 99 प्रतिशत अंक, फिजिक्स में 98 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी में 99 अंक, हिंदी में 97 अंक, केमेस्ट्री में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
आईएएस बनने का सपना
अंशिका मिश्रा ने अपनी इस अपार सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षको सहित साथ में पढ़ाई करने वाले अन्य छात्र छात्राओं को दिया है। अंशिका कहती हैं कि वे आगे की पढ़ाई पूरी करके आईएएस बनना चाहती हैं। ताकि वे लोगों की सेवा कर सकें। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षक और अन्य छात्र छात्राओं ने अंकिता को मिठाई खिलाकर उसे सुभकामनाएं दी है।