फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Farmers reached Rewa Collectorate with tractor demanding 6-point demands including MSP

Rewa: MSP समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान; 30 से डेरा डालने की चेतावनी

Sat, 27 Jan 2024 08:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jan 2024 08:20 AM IST
सार

किसान नेता शिव सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी 30 जनवरी को किसान संघ कलेक्ट्रेट में डेरा डालेगा।

विज्ञापन
Farmers reached Rewa Collectorate with tractor demanding 6-point demands including MSP
ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट जाते किसान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गणतंत्र दिवस के दिन सैकड़ों ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। करहिया कृषि उपज मंडी में ध्वजारोहण करने के बाद से ट्रैक्टर मार्च शुरू हुआ जो कलेक्ट्रेट कर्यालय में समाप्त हुआ। ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट कर्यालय पहुंचे किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहें किसानों की MSP समेत 6 सूत्रीय मांगें हैं। मांगों को लेकर किसानों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को पत्र सौंपा। किसानों का कहना था कि केंद्र सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है। अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगमी 30 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में डेरा डाल देंगे। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च
गणतंत्र दिवस के दिन आज संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा ने ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया। मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मुद्दों सहित क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर रीवा को पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन


सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानो ने दिया धरना
किसान नेता ने कहा की केंद्र में बैठी मोदी सरकार के चलते लोगों पर बढ़ते कॉर्पोरेट सांप्रदायिक और सत्तावादी हमले रोकने तथा भारत के संविधान में निहित लोकतंत्र संघवाद धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के बुनियादी सिद्धांतों को बचाने कॉर्पोरेट लूट को समाप्त करने और भारतीय गणराज्य के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक चरित्र को बचाने तथा किसान आंदोलन दौरान सरकार द्वारा किए गए लिखित वादों पर वादा खिलाफी किए जाने के विरोध में है. 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा पत्र 
किसान नेता ने मीडिया से बात करते हुई कहा कि किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार ने किसानों से जो वादा किया  था, उसमें वादा खिलाफी की गई है। MSP समेत अजय मिश्र टेनी के गिरफ्तारी की बर्खास्तगी किसानों पर फर्जी मुकदमे वापस करने के साथ ही अन्य मुद्दों पर लिखित वादा हुआ था, लेकिन आज तक पूरे नहीं किए गए। अन्य जो भी क्षेत्रीय मुद्दे है जैसे कर्ज माफी, किसानों को रोजगार का मुद्दा सहित अन्य जो भी मुद्दे हैं। सभी मुद्दों को लेकर आज ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से महामहीम राष्ट्रपति के नाम एक पत्र कलेक्टर को सौंपा है। किसान नेता शिव सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगामी 30 जनवरी को किसान संघ कलेक्ट्रेट में डेरा डालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed