फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Conspiracy or accident under the guise of friendship? Suspicious death of a youth in Debalha waterfall

Mauganj News: दोस्ती की आड़ में साजिश या हादसा? देबलहा जलप्रपात में युवक की मौत, दोस्त पर मारने का आरोप

Mon, 26 May 2025 09:29 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 09:29 PM IST
सार

मऊगंज के देबलहा जलप्रपात में युवक विकास वर्मा की संदिग्ध मृत्यु आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का शक बन गई है। परिजनों ने साथी रमेश साकेत पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Conspiracy or accident under the guise of friendship? Suspicious death of a youth in Debalha waterfall
photo

विस्तार

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अष्टभुजी धाम मंदिर के पास देबलहा जलप्रपात शनिवार शाम एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना का गवाह बना। यहां चरैया गांव निवासी 23 वर्षीय युवक विकास वर्मा ने अपने दोस्त रमेश साकेत के साथ घूमने जाते वक्त जलप्रपात में संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगाकर जान गंवा दी। यह घटना अब महज़ एक हादसा नहीं, बल्कि हत्या के संदेह में बदल चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विकास वर्मा शनिवार शाम पथरौड़ा कला गांव निवासी रमेश साकेत (26) के साथ देबलहा जलप्रपात घूमने गया था। तभी अचानक विकास ने छलांग लगा दी। अंधेरा होने के कारण तत्काल उसका शव बरामद नहीं हो सका। रविवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को ढूंढ निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पटवारी बेटा रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया तो पिता ने निगल लिए रुपए, अल्ट्रासाउंड कराने ले गई लोकायुक्त टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना ने नया मोड़ तब लिया जब मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की थ्योरी को खारिज करते हुए इसे सोची-समझी हत्या करार दिया। परिजनों का आरोप है कि रमेश ने योजनाबद्ध तरीके से विकास को जलप्रपात तक बुलाया और किसी बहाने से उसकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद था, जिसे रमेश ने अब इस कदर अंजाम दे दिया।

ये भी पढ़ें-सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

वहीं पुलिस ने रमेश साकेत को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। नईगढ़ी थाना प्रभारी के अनुसार, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्य जैसे कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रेस और घटनास्थल का फोरेंसिक विश्लेषण आगे की कार्रवाई का आधार बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed