फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   BJP MP Janardan Mishra made a big disclosure about vote theft, hit back at Congress

MP: 'रीवा में एक घर में थे 1100 वोटर', वोट चोरी को लेकर जनार्दन मिश्रा का बड़ा खुलासा, किया कांग्रेस पर पलटवार

Mon, 18 Aug 2025 07:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने वोट चोरी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव से पहले मनगवां सीट की वोटर लिस्ट में एक ही घर में 1100 वोटर दर्ज थे।
 

विज्ञापन
BJP MP Janardan Mishra made a big disclosure about vote theft, hit back at Congress
रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में वोट चोरी का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में है। कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच, मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए पुराने मामले का जिक्र किया है। जनार्दन मिश्रा ने मऊगंज में आयोजित एक कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान कहा कि वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रकाशित वोटर लिस्ट में रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट से सनसनीखेज खुलासा हुआ था। एक ही घर में 1100 वोटरों के नाम दर्ज थे।
विज्ञापन


सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी और कांग्रेस की ही लापरवाही से ऐसा हुआ। बाद में फर्जी वोटरों के नाम हटाए गए और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। मनगवां सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी चुनाव हार गए, जबकि बीजेपी के गिरीश गौतम विजयी रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
विज्ञापन
विज्ञापन


जनार्दन मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि वोट चोरी का खेल किस तरह कांग्रेस सरकार में हुआ था और जनता ने उसका जवाब कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed