{"_id":"65773e7dbaf145cdca0bc1c6","slug":"bjp-leader-gaurav-tiwari-put-up-a-poster-against-congress-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: 'जनता के खून-पसीने की कमाई, कांग्रेसियों की तिजोरी में समाई', भाजपा ने कांग्रेस पर किया पोस्टर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: 'जनता के खून-पसीने की कमाई, कांग्रेसियों की तिजोरी में समाई', भाजपा ने कांग्रेस पर किया पोस्टर हमला
Mon, 11 Dec 2023 10:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:23 PM IST
सार
भाजपा ने चौराहे पर लगाया पोस्टर। एक तरफ नरेंद्र मोदी का ट्वीट। दूसरी ओर लिखा "जनता के खून पसीने की कमाई, कांग्रेसियों की तिजोरी में समाई।'
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कांग्रेस के खिलाफ लगवाया पोस्टर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुए अरबों रुपये कैश के बाद अब बीजेपी कांग्रेस को चौतरफा घेरने के प्रयास में जुटी हुई है। आयकर की कर्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया है। ऐसे में हर बार कांग्रेस को पोस्टर के माध्यम से घेरने वाले बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने शहर के सिरमौर चौराहे में एक पोस्टर टंगवा दिया, जो अब लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
सिरमौर चौरहे पर लगा पोस्टर कांग्रेस पर तीखा हमाला है। जिसमें एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्वीट वाली फोटो है, जबकि दूसरे तरफ दिखाई देने वाली फोटो में कांग्रेस नेता के ठिकानों पर मिली अरबों रुपये की गड्डियां दिखाई दे रही हैं, जिसमे लिखा हुआ है "जनता के खून पसीने की कमाई, कांग्रेसियों की तिजोरी में समाई"
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के घर पर मिले करोड़ों रुपये तो भाजपा नेता ने लगवाए पोस्टर
पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस पर हमला करने वाले बीजेपी नेता व भारतीय जानता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव तिवारी के कहा कि कांग्रेस जिस तरह से सुचिता की बात करती है और भारतीय जानता पार्टी पर लागातार झूठे और मनगढ़ंत भ्रष्टाचार के आरोप लगाती आई है, उसका पर्दाफाश काई बार हो चुका है। इसका जीता जागता उदाहरण जो है वह धीरज साहू के घर पर आयकर की रेड जिसमें नोट गिनने वाली मशीनें नोट गिनते-गिनते हाफ गई, जबकि कुछ मशीनें बंद हो गईं और उनकी जगह नई मशीनें लगानी पड़ी।
विज्ञापन
बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस के तिजोरियों में भरा है, गरीबों का पैसा
बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता के घर पर हुई कार्रवाई को लेकर आज उन्होंने एक पोस्टर लगवाया है, जिसमें बताया गया है कि गरीबों का पैसा किस तरह से कांग्रेसियों के तिजोरियों में भरा हुआ है। कांग्रेस का जो चरित्र है वह साफ हो चुका है। वो जानता के साथ नहीं है, वो केवल अपना घर देखती है, अपनी तिजोरियां भरती है। उसे जनहित और जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इसी लिए कांग्रेस के भ्रष्टाचार को दर्शाते हुए उनके द्वारा रीवा शहर में होर्डिंग लगवाई है।
आयकर की कर्रवाई के बाद कांग्रेस नेता के घर से बरामद हुई थी अकूत संपत्ति
दरअसल बीते दिनो झारखंड के कांग्रेस नेता व राज्यसभा सासंद धीरज साहु के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। इस कर्रवाई के दौरान तलाशी लेने पर अरबों रुपये बरामद हुए। कांग्रेस नेता के घर से बरामद हुए अकूत संपत्ति के बाद कांग्रेस की काफी किरकिरी भी हुई है, जिसको लेकर बीजेपी अब चौतरफा भुनाने का प्रयास कर रही है।
