फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   13 masked miscreants carried out a deadly attack on a BJP leader, admitted to hospital in critical condition.

MP News: 13 नकाबपोश बदमाशों ने किया भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 22 Dec 2023 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 04:10 PM IST
सार

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
13 masked miscreants carried out a deadly attack on a BJP leader, admitted to hospital in critical condition.
रीवा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में भाजपा नेता पर हमला होने का मामला सामने आया है। 13 नकाबपोश बदमाशों ने नेता पर हॉकी और तलवारों से प्राणघातक हमला किया है। हमले से घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयराम अग्निहोत्री पर हमला हुआ है। घर से निकलते ही कुछ दूर आगे गांव में 13 नकाबपोश बदमाशों ने उन पर तलवार और हॉकी से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने घायल नेता को तत्काल ही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। भाजपा नेता की हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता जयराम अग्निहोत्री ने दूसरे गांव में सुनसान जगह पर 13 बदमाशों ने मुझ पर हमला किया है। सभी ने नकाब पहन रखा था। उनके हाथ में हॉकी और तलवार थी, जिससे उन्होंने हम पर हमला किया है। नकाबपोश होने के चलते मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि किसी पार्टी के नेता पर हमला होने की जानकारी मिली है। उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। अज्ञात पर मामला पंजीबद्ध किया गया है। जल्द ही सब हमलावरों को चिन्हित कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed