फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Police made 1-year-old child accused in 34-year-old theft case, arrested at the age of 35

एमपी पुलिस गजब है: 35 साल का आरोपी 34 साल पुराने मामले में गिरफ्तार, क्या एक साल के बच्चे ने की थी चोरी?

Tue, 12 Apr 2022 06:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

रीवा पुलिस ने चोरी के 34 साल पुराने मामले में एक 35 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा पुलिस के नोट से हुआ है। इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Rewa: Police made 1-year-old child accused in 34-year-old theft case, arrested at the age of 35
रीवा पुलिस का अजब-गजब कारनामा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस अपने अजब-गजब कारनामों के लिए इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में रीवा पुलिस ने 34 साल पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि जिस आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रेस नोट में  उसकी उम्र 35 साल लिखी है। यानी चोरी की वारदात के समय आरोपी की उम्र 1 साल थी। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, अब अपनी गलती को छिपाने के लिए पुलिस गोल-मोल जवाब दे रही है। 
विज्ञापन

 
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आारोपी की गिरफ्तारी को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें गिरफ्तार हुए आरोपी को स्थाई वारंटी बताते हुए उसकी उम्र 35 साल दर्ज की गई थी। जिस में उल्लेख किया गया था कि उसने 34 वर्ष पूर्व अपराध क्रमांक 461 अर्थात चाय-पान की गुमटी में चोरी की थी। मामले को लेकर 2011 में कोर्ट के द्वारा वारंट की तामील की गई थी और अब प्रकरण दर्ज होने के 34 साल बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अपना बचाव करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की उम्र 46 साल बताई। पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि आरोपी ने चाय-पान की गुमटी में चोरी की थी, वारदात के वक्त वह नाबालिग था,जिसका प्रकरण 34 साल पहले दर्ज किया गया था और अब 34 साल बाद आरोपी के रूप में उसकी गिरफ्तारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed