फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young girl sitting on railing of a culvert and getting her photo clicked fell into river and got swept away

Ratlam news: पुलिया की रेलिंग पर बैठकर फ़ोटो खिंचवा रही किशोरी नदी में गिरकर बह गई, तलाश जारी

Thu, 21 Aug 2025 09:52 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 09:52 PM IST
सार

रतलाम जिले के अंगेठी गांव में मलेनी नदी की पुलिया पर फोटो खिंचवाते समय 16 वर्षीय काजल परिहार नदी में गिरकर तेज बहाव में बह गई। दो दिन की बारिश से नदी उफान पर है। एसडीईआरएफ और पुलिस खोज में जुटी है। यह 27 दिनों में बहाव की दूसरी घटना है। 

विज्ञापन
A young girl sitting on railing of a culvert and getting her photo clicked fell into river and got swept away
पुलिया की रेलिंग पर बैठी काजल परिहार

विस्तार

रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम अंगेठी में मलेनी नदी पर बनी पुलिया की रेलिंग पर बैठकर फ़ोटो खिंचाते समय करीब 16 वर्षीय किशोरी संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरकर पानी मे बह गई। दो दिन से हो रही बारिश के चलते नदी में पानी का बहाव तेज होने से किशोरी बहकर आगे चली गई। देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण व पुलिसकर्मी उसकी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार करीब 16 वर्षीय काजल पिता परमानन्द परिहार निवासी ग्राम पलदुना गुरुवार दोपहर अपने छोटे भाई के साथ अंगेठी घूमने गई थी। वह शाम करीब 4.15 बजे ग्राम अंगेठी में मलेनी नदी की पुलिया की रेलिंग पर बैठकर मोबाइल फोन से फ़ोटो खिंचवा रही थी। छोटा भाई मोबाइल फोन से फ़ोटो ले रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से काजल पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी और पानी के तेज बहाव में बह गई। छोटे भाई ने अन्य लोगों व घर जाकर पिता को जानकारी दी। पिता ने पलदुना ग्राम पंचायत के सरपंच नितेश धाकड़ व अन्य को जानकारी दी। सरपंच, पिता व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा काजल की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पंचायत ने एक लड्डू कम दिया तो CM तक पहुंचा मामला, सारे अधिकारी रह गए सन्न, हैरान कर देगी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपलोदा थाने के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। कई युवा नदी में जाकर तो कई ग्रामीण नदी के किनारे किनारे काजल को तलाश रहे हैं। शाम करीब 6.30 बजे एसडीएआरएफ की टीम भी वहां पहुंचकर काजल को तलाशने में जुट गई। सरपंच धाकड़ ने बताया कि पलदुना से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम अंगेठी से मलेनी नदी बहती है तथा पास में माता जी का मंदिर है। ग्रामीण वहां दर्शन करने व घूमने जाते हैं। काजल अपने छोटे भाई के साथ घूमने गई थी, तभी यह हादसा हो गया।

27 दिन में पानी मे बहने की दूसरी घटना
जिले में नदी के पानी में 27 दिन में लोगों के बहने की है दूसरी घटना है। 26 जुलाई 2025 की शाम अंगेठी से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नंदलेटा में मलेनी नदी में मिलने वाले नाले में 70 वर्षीय गुलाबबाई निवासी नंदलेटा नाला पार करते समय पानी मे बह गई थी। उनका शव तीन दिन बाद ग्राम पलदुना में मलेनी नदी में मिला था।

पुलिया की रेलिंग पर बैठी काजल परिहार

काजल परिहार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed