{"_id":"6a3cc937a08a4b3de40aa610","slug":"three-men-from-punjab-arrested-for-smuggling-narcotics-hidden-in-truck-cabins-and-spare-tires-46-kg-of-poppy-husk-seized-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4433184-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: ट्रकों की स्टेपनी व कैबिन में छिपाकर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ, तस्करी में पंजाब के तीन युवक धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: ट्रकों की स्टेपनी व कैबिन में छिपाकर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ, तस्करी में पंजाब के तीन युवक धराए
Thu, 25 Jun 2026 10:05 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:05 PM IST
सार
रतलाम जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग ट्रकों से 50 किलो डोडाचूरा बरामद किया। एक ट्रक की स्टेपनी में 26 किलो और केले से भरे दूसरे ट्रक के कैबिन में 20 किलो डोडाचूरा छिपाया गया था। पुलिस ने पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
ट्रक की स्टेपनी के टायर में छिपाई गई डोडाचूरा से भरी प्लास्टिक की थैलियां निकालते पुलिस अधिकारी
- फोटो : credit
विस्तार
पुलिस ने दो अलग-अलग ट्रकों के माध्यम से मादक पदार्थ की तस्करी करते पंजाब के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक ट्रक की स्टेपनी (टायर) और दूसरे ट्रक के कैबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा पचास किलो डोडाचूरा जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की तरफ जावरा आ रहे ट्रक (पीबी-07-सीडी-6340) में ट्रक की स्टेपनी (टायर) के अंदर डोडाचूरा छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा है। सूचना पर एएसपी विवेक कुमार लाल व जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में टीम ने जावरा-उज्जैन रोड पर एक दुकान के सामने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद उक्त ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक रोककर तलाशी ली गई तो ट्रक की स्टेपनी वाले टायर के अंदर प्लास्टिक की 26 थैलियों में 26 किलो डोडाचूरा पाया गया। डोडाचूरा जब्त कर आरोपी ट्रक चालक 46 वर्षीय बलविंदर सिंह पिता करनेल सिंह निवासी शाहपुर थाना कोराली जिला मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर झूला पुल: आखिर क्यों टूट रहे पुल की रॉड-सस्पेंशन हुक? कितने दिन में होगी मरम्मत और कब होगा पुल शुरू
विज्ञापन
केले से भरे ट्रक के कैबिन में छिपा रखा डोडाचूरा
जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को ट्रक की स्टेपनी से डोडाचूरा पकड़ने के साथ ही एक अन्य ट्रक के कैबिन से 20 किलो डोडाचूरा भी पकड़ने में सफलता मिली है। जावरा सीएसपी युवराज सिंह ने बताया कि 24 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक (पीबी-13-बीई-1576) में दो व्यक्ति ट्रक के कैबिन में डोडाचूरा छिपाकर मंदसौर की तरफ से जावरा आकर पंजाब जाने वाले हैं तथा ट्रक के पिछले हिस्से में केले भरे हुए हैं। सूचना पर टीम ने जावरा-उज्जैन मार्ग स्थित धाकड़ चौराहा के पास नाकाबंदी कर उक्त ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के कैबिन में रस्सी से बंधी सफेद प्लास्टिक की थैली मिली, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें 20 किलो डोडाचूरा पाया गया। मामले में ट्रक चालक आरोपी 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पिता गुरदीप सिंह मजवी निवासी दानावाला जिला बरनाला (पंजाब) और उसके साथी 47 वर्षीय मलकीत सिंह पिता करनेल सिंह रंधावा निवासी लोंगवाल जिला संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से डोडाचूरा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
