{"_id":"69e09b54dbff7280e30ed961","slug":"the-lokayukta-team-caught-a-patwari-red-handed-accepting-a-bribe-of-20000-rupees-for-demarcating-agricultural-land-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4171735-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया पटवारी, कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए ली थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया पटवारी, कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए ली थी रिश्वत
Thu, 16 Apr 2026 02:05 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:05 PM IST
सार
सैलाना में लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने पटवारी कैलाश वडक्या को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। वह जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
सैलाना में लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने पटवारी कैलाश वडक्या को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। वह जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी कैलाश वडक्या को पकड़कर खड़े लोकायुक्त टीम के सदस्य।
विस्तार
रतलाम जिले के सैलाना नगर में लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने आरोपी पटवारी कैलाश वडक्या को एक व्यक्ति से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए रिश्वत ली थी। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
लोकायुक्त विभाग के अनुसार जानकारी के अनुसार फरियादी जितेंद्र पाटीदार पिता ईश्वर लाल पाटीदार निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना ने 10 अप्रैल 2026 को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय जाकर एसपी आनंद कुमार यादव को लिखित आवेदन दिया था कि मेरे पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर सैलाना व बागरियों की खेड़ी क्षेत्र में करीब पांच हेक्टर कृषि भूमि है। उक्त भूमि की वास्तविक स्थिति (सीमा) जानने के लिए मेरे पिता ने 22 जनवरी 2026 को लोकासेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद भी सीमांकन नहीं किया तो मैं 09 मार्च 2026 को तहसील कार्यालय गया था और हल्का नम्बर 26 के पटवारी कैलाश से जानकारी ली तो उसने कहा था कि फीस जमा करा दोगे तो नपती हो जाएगी। इसके बाद 09 अप्रैल 2026 को आरोपी पटवारी कैलाश वडक्या के घर जाकर बात को उसने सीमांकन करने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी की राजनीति में बड़ा बदलाव: 345 विधानसभा सीटें और 43 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा पूरा समीकरण
विज्ञापन
शिकायत की तस्दीक कराने पर पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आरोपी पटवारी कैलाश को रंगेहाथ पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 16 अप्रैल 2026 की दोपहर सैलाना तहसील कार्यालय के पास पहुंचकर आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद जितेंद्र पाटीदार ने नाजिर कक्ष में पटवारी कैलाश वडक्या को जाकर रिश्वत के 20 हजार रुपए दिए और बाहर आकर टीम के सदस्यों को इशारा किया। टीम के सदस्य तत्काल नाजिर कक्ष में पहुंचे और पटवारी कैलाश वडक्या को पकड़कर उसके कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त की।
लोकायुक्त के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी पटवारी कैलाश वड़क्या ने 10 अप्रैल 2026 को फरियादी जितेंद्र पाटीदार द्वारा रिश्वत की राशि कम करने का निवेदन करने पर सात हजार रुपए कम लेने के लिए हां की थी तथा उसी दिन तीन हजार रुपए ले ले लिए थे। शेष 20 हजार रुपए आज लिए, तभी उसे पकड़ लिया गया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कर विवेचना की जा रही है। टीम में प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश व श्याम शर्मा शामिल थे।
