फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Two youths died in a scooter-bike collision on Sailana-Banswara road

Ratlam News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, अपनी शादी की पत्रिका बाटने जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत

Sun, 20 Apr 2025 07:49 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 07:49 AM IST
सार

22 वर्षीय रामलाल, राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से अपनी शादी की पत्रिका बांटने सैलाना क्षेत्र में बुआ के घर जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में 6 मई को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा परिवार शोक में डूब गया, और दूल्हे की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
Ratlam News: Two youths died in a scooter-bike collision on Sailana-Banswara road
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर शनिवार शाम दो वाहनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दूल्हे और एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक और एक्टिवा सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


रतलाम के सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर शनिवार शाम बाइक क्रमांक आर जे 35 एस पी 7693 की सामने से आ रहे एक्टिवा वाहन से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूल्हे रामलाल पिता राजमल डामोर उम्र 22 वर्ष ग्राम राणापुर जिला प्रतापगढ़ राजस्थान की तथा एक्टिवा सवार गनी मोहम्मद पिता रहमान रंगरेज उम्र 52 वर्ष निवासी रतलाम की मौके पर हो मौत हो गई। वहीं दूल्हे का रिश्ते का भाई गोविंद और भतीजा मंशू तथा एक्टिवा सवार मो. रफीक पिता छोटे खां उम्र 48 वर्ष निवासी मराठों का वास रतलाम घायल हो गए। सूचना पर सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कटनी में बच्चों को शराब पिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस नेता ने NCPCR में की शिक्षक की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि रतलाम जिले की लास्ट बार्डर पर राजस्थान सीमा के समीप बावड़ीखेड़ा गांव में बाइक सवार रामलाल सामने से आ रहे एक्टिवा सवार में जा भिड़ा।दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों की मौत हुई है। तीन घायल हुए है, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है। जांच में सामने आया कि रामलाल अपने दो रिश्तेदारों के साथ अपनी शादी की पत्रिका बांटने सैलाना क्षेत्र के सेल्यारुंडी में अपनी बुआ के यहां आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली, मोबाइल टार्च की रोशनी में घायल युवक को लगाए गए टांके

मृतक दूल्हे रामलाल की राजस्थान के करवी ग्राम के स्व. केशुराम निनामा की बेटी कविता निनामा के साथ 6 मई को शादी होने वाली थी। दुर्घटना के समय भी मृतक दूल्हे रामलाल डामोर के गले में माला थी। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की जानकारी लेकर सूचना पहुंचाई। दोनों मृतकों के परिजन भी मेडिकल कॉलेज रतलाम पहुंचे। इधर दूल्हे की मौत के बाद उसके गांव परिवार में मातम छा गया। शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed