{"_id":"679275bd4441a8dbfb006a31","slug":"seeing-his-wife-with-her-lover-the-angry-husband-along-with-his-friends-killed-the-lover-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2554047-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: पत्नी को प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुआ पति, दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया ये कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: पत्नी को प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुआ पति, दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया ये कांड
Thu, 23 Jan 2025 11:15 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:15 PM IST
सार
रतलाम में स्कूल की बाउंड्रीवॉल के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। मृतक भरत के महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण महिला के पति बबलु ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि चार फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी
विस्तार
रतलाम में स्कूल की बाउंड्रीवॉल के पास मिले युवक के शव के मामले में दीनदयाल नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी फरार हैं। टीआई रविन्द्र दंडोतिया ने बताया कि मृतक के महिला के साथ अवैध संबंध के चलते महिला के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में कनेरी हाई स्कूल बाउंड्रीवॉल के पास बुधवार को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान भरत पिता मोहन भाभर (26) निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक जिला रतलाम के रूप मे की। मौके पर मृतक भरत भाभर की मोटर साइकिल भी मिली थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर मिले सबूतों एवं परिजनों के बयान के आधार पर यह बात सामने आई कि मृतक भरत भाभर के ग्राम कुआझागर के रहने वाले बबलु उर्फ संजय पिता कैलाश मईडा की दूसरी पत्नी से अवैध संबंध थे। बबलु उर्फ संजय तथा उसकी दूसरी पत्नी दोनों ग्राम तितरी मे हुसैन समोसावाला के कॉटेज पर चौकीदारी का काम करते हैं। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक भरत भाभर अपने घर पर 21 जनवरी की रात 8 बजे घर से पिकअप पर जाने का बोलकर अपनी मोटर साइकिल से निकला था और घर से निकलकर वह तितरी मैं कॉटेज पर गया था। उस समय बबलु उर्फ संजय अपने माता पिता व पहली पत्नी के घर कुआझागर गया हुआ था। 21- 22 जनवरी की रात करीब 02.00 बजे जब बबलु वापस कॉटेज पर आया तो उसने कॉटेज के कमरे मे उसकी पत्नी को उसके प्रेमी भरत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बबलु ने कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया और अपने दोस्तों सुनील पिता रामलाल गणावा निवासी कोलवाखेडी, ईश्वर निवासी आलनिया, राहुल निवासी आलनिया को फोन कर तितरी कॉटेज पर बुलाया और भरत भाभर की हत्या की योजना बनाई। जब भरत और उसकी प्रेमिका ने कमरे से बाहर चारों को देखा तो कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया। फिर सुनील ने सब्बल से दरवाजे की चौखट के पास से ईट निकाल कर दरवाजा खोला और भरत व उसकी प्रेमिका को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद चारो ने भरत के साथ गेती की हत्थे, पीवीसी के पाइप व लात घूसों से मारपीट की। इससे भरत बेसुध हो गया। इसके बाद महिला के पति बबलु ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर भरत की मोटर साइकिल से भरत को बीच में बिठाकर कनेरी स्कूल परिसर मे छोड़ दिया व मोटर साइकिल भी वहीं खड़ी कर दी।
मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील पिता रामलाल गणावा जाति भील (30) निवासी ग्राम कोलवाखेडी थाना बिलपांक जिला रतलाम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का पति बबलु उर्फ संजय निवासी कुआझागर जिला रतलाम, बबलु के साथी ईश्वर सिंगाड़ तथा राहुल दोनों निवासी आलनिया जिला रतलाम तथा दिनेश परमार निवासी जुलवानिया जिला रतलाम फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही ह।
