{"_id":"6a27fb7c054ffd7d2708a7c8","slug":"sailana-mla-kamleshwar-dodiyar-revealed-in-a-facebook-post-that-he-will-reveal-who-he-voted-for-on-june-18-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4375164-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Rajyasabha Election: '18 जून को बताऊंगा किसे वोट दिया', मोबाइल फोन बंद होने की खबर पर बाप विधायक बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Rajyasabha Election: '18 जून को बताऊंगा किसे वोट दिया', मोबाइल फोन बंद होने की खबर पर बाप विधायक बोले
Tue, 09 Jun 2026 05:56 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:56 PM IST
सार
MP Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के मोबाइल बंद होने से सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। उन्होंने फेसबुक पर कहा कि 18 जून को बताएंगे किसे वोट दिया। दिल्ली दौरे पर गए विधायक का वोट चुनाव में निर्णायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक कमलेश्वर डोडियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के मोबाइल फोन बंद होने और संपर्क से बाहर होने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। इस बीच विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट कर स्पष्ट किया कि वे 18 जून को ही बताएंगे कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में किसे वोट दिया।
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट में विधायक ने लिखा कि मेन स्ट्रीम मीडिया को सूचित करता हूं कि राज्यसभा चुनाव के बारे में 18 जून को ही बताऊंगा कि मैंने वोट किसको दिया। और हां, दल्लों और गल्लों के सवालों का जवाब नहीं दूंगा। विधायक की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। डोडियार ने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जो उन्हें सलाह दे रहे हैं या ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सुझाव देने वाले पहले पंच या वार्ड पार्षद बनें, उसके बाद उन्हें सलाह दें। हालांकि उन्होंने अपनी टिप्पणी किन लोगों के लिए की है, इसका कोई नाम सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन
पढ़ें: नारियल वाले हनुमान मंदिर के नोटिस पर बवाल, श्रद्धालुओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में भारत आदिवासी पार्टी के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार का वोट निर्णायक माना जा रहा है। इसी वजह से उनके संपर्क से बाहर होने की खबर ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम से विधायक का मोबाइल फोन बंद है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मीडिया द्वारा किए गए संपर्क के प्रयासों के दौरान उन्हें व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर पूछा गया कि वे भाजपा या कांग्रेस में से किसे समर्थन देंगे। इसके जवाब में उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भेज दिया।
वहीं, विधायक के निजी सहायक (पीए) सुभाष मईड़ा ने दूरभाष पर बताया कि कमलेश्वर डोडियार किसी काम से दिल्ली गए हुए हैं। हालांकि वे किस उद्देश्य से दिल्ली गए हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल राज्यसभा चुनाव में उनके रुख को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
