फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Minister Vijay Shah silence on Saurabh Sharma case attacks Congress

Ratlam News: मंत्री विजय शाह की सौरभ शर्मा के मामले में चुप्पी, कांग्रेस पर बोला हमला

Sat, 18 Jan 2025 09:58 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 09:58 PM IST
सार

स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल होने आए रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने आरटीओ के भ्रष्ट पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के सवाल पर चुप्पी साधी। वहीं, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Ratlam News Minister Vijay Shah silence on Saurabh Sharma case attacks Congress
स्वामित्व अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री विजय शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल होने आए रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने आरटीओ के भ्रष्ट कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के सवाल पर चुप्पी साधी तो वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मंत्री शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह कर दिखाया है, जो जीतू पटवारी या इनके अब्बा ने देश की आजादी के बाद कभी सोचा नहीं होगा। इनके आकाओं ने गरीब की चिंता नहीं कि वह आज गांव-गांव घूम कर बोले रहे संविधान बचाओ।

विज्ञापन


रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जनजाति कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. विजय शाह शनिवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण के लाइव कार्यक्रम में शामिल होने रतलाम पहुंचे। यहां कलेक्टर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह की मौजूदगी में स्वामित्व योजना अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री शाह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला लेकिन पत्रकारों द्वारा आरटीओ के भ्रष्ट कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के बारे में सवाल किया गया तो मंत्री शाह ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


जीतू पटवारी व उनके अब्बा को प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहिए : मंत्री शाह
मंत्री शाह ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक जिन लोगों ने व जिनके आकाओं ने गरीबों की चिंता नहीं की। वे आज गांव-गांव घूम कर बोल रहे हैं कि संविधान बचाओ। जीतू पटवारी व इनके अब्बा को भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने गरीब के मान सम्मान, उनके बच्चों की पढ़ाई, उनके घर के मकान का सपना पूरा किया है। प्रधानमंत्री ने लाखों लोगों के चेहरे पर खुशी लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम आंबेडकर साहब का सिर्फ नाम ही नहीं लेते, सम्मान भी करते हैं'
प्रभारी मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है। उनको कुछ काम दिलाओ। अंबेडकर साहब का हम केवल नाम नहीं लेते, उनका सम्मान भी करते हैं। अंबेडकर साहब के जन्म स्थान पर स्मारक किसने बनाया। अंबेडकर साहब लंदन में पड़े। उस घर को म्युजियम किसने बनाया। अंबेडकर साहब का व उनके परिवार का जीवन नागपुर में बीता। उनके घर को सजा कर दुनिया को दिखाने के लिए किसने बनाया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर साहब जब चुनाव लड़े तो कांग्रेस की विचारधारा उनको पसंद नहीं थी। उनके रास्तों पर कांटे व रोड़े किसने अटकाए। जीतू दादा के अब्बा सब जानते हैं।


'मैं छोटे मोटे मुद्दों पर बात नहीं करता'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लगातार आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मामले पर बीजेपी के मंत्री व अधिकारियों की मिलीभगत के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मैं छोटे-मोटे मुद्दों पर बात नहीं करता। उनका काम विपक्ष में बैठ कर हंगामा करना है। हमारा काम हंगामा करना नहीं है। गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम है। भारत सरकार की जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed