फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dangerous accident on Delhi-Mumbai Expressway: Car lost control and fell into ditch teenager died four injured

सूरत लौट रहे परिवार पर टूटा कहर: ट्रक को बचाने में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, किशोरी की मौत; माता-पिता घायल

Sun, 31 May 2026 03:42 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 03:42 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर धामनोद टोल नाके के पास कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई तथा उसके दो छोटे भाई व माता-पिता घायल हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
Dangerous accident on Delhi-Mumbai Expressway: Car lost control and fell into ditch teenager died four injured
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम से होकर गुजर रहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार सुबह रतलाम शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर धामनोद टोल प्लाजा के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो छोटे भाई घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि खाई में गिरते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी 35 वर्षीय विक्की कुमार निवासी गोपालगंज (बिहार) अपनी पत्नी 32 वर्षीय रानी देवी, 14 वर्षीय बेटी दीपा कुमारी और दो बेटों सात वर्षीय पीयूष व पांच वर्षीय प्रीतम के साथ कार से बिहार से गुजरात के सूरत लौट रहे थे। विक्की कुमार ने बताया कि वे परिवार के साथ सूरत में रहते हैं। छोटे भाई राकेश की सगाई में शामिल होने के लिए 21 मई को गोपालगंज गए थे। कार्यक्रम के बाद शनिवार रात परिवार के साथ वापस सूरत के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पांच बजे धामनोद टोल प्लाजा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उनकी बेटी दीपा कुमारी की मौके पर मौत हो गई। वहीं विक्की कुमार, उनकी पत्नी रानी देवी और दोनों बेटे घायल हो गए। बेटों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि रानी देवी को गंभीर चोट लगने पर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना की पाइपलाइन फूटी, हाईटेंशन लाइन के नीचे मचा हड़कंप; हाईवे पर वाहनों की लगी कतार

ट्रक को बचाने के प्रयास में हादसा
विक्की कुमार के मुताबिक, देर रात धामनोद टोल प्लाजा के पास पहुंचने के बाद वे सड़क किनारे कार रोककर आराम करने लगे थे और कार में ही सो गए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे उठकर हाथ-मुंह धोने के बाद दोबारा सूरत के लिए निकले। करीब 20-25 मिनट बाद एक ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक किया। ट्रक से बचने के लिए उन्होंने कार को बाईं ओर मोड़ा, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। किसी तरह एक दरवाजा तोड़कर वे बाहर निकले। सबसे पहले बेटी को बाहर निकाला, फिर पत्नी और दोनों बेटों को सुरक्षित बाहर निकाला।

राहगीरों ने पहुंचाई मदद
हादसे के बाद विक्की कुमार ने एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने एंबुलेंस बुलवाई। इसके बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से खाई में गिरी कार को बाहर निकलवाया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed