फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: The person who threatened the contractor for extortion in the name of Eagle Gang arrested

Ratlam: ईगल गैंग के नाम से ठेकेदार को रंगदारी के लिए धमकाने वाला गिरफ्तार, कर्ज से परेशान होकर किया अपराध

Wed, 14 Feb 2024 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 07:49 PM IST
सार

कर्ज से परेशान होकर एक युवक ने अपराध का रास्ता चुन लिया। उसने इलाके के ठेकेदार को ईगल गैंग के नाम से संदेश भेजे, जिसमें उससे रंगदारी में दो लाख रुपयों की मांग की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ratlam: The person who threatened the contractor for extortion in the name of Eagle Gang arrested
पुलिस ने रतलाम में ठेकेदार को धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम के एक ठेकेदार को धमकी देकर फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर एक से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था, जिसके चलते उसने खुद को ईगल गैंग का सदस्य बताकर फिरौती की मांग की थी ताकि कर्ज से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन


रतलाम पुलिस अधिक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 7 फरवरी को फरियादी अमृतलाल पिता बाबुलाल चौरसिया निवासी रतलाम ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके वॉट्सअप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज व वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। इसमें उसे डरा धमकाकर रुपये की मांग की गई है। फिरौती मांगने वाले ने खुद को ईगल गैंग का सदस्य बताया है। विवेचना के दौरान सायबर सेल की भी मदद ली गई। आरोपी सुरजसिंह पिता रतनसिंह चौहान (25) निवासी नयागांव राजगढ़ जिला रतलाम को जोधा बाग के सामने मेन रोड से गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन


आरोपी सुरज ने बताया कि वह फैक्ट्री मे काम करता है एवं दोस्तों से करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्जा ले रखा था। इससे वह बहुत परेशानी में चल रहा था। आरोपी सूरज ठेकेदार अम्रतलाल चौरसिया के बारे में जानता था। कर्जे से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने आपको ईगल गैंग का सदस्य बताकर वॉट्सअप पर अम्रतलाल चौरसिया को धमकाया था और दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed