{"_id":"65cccc06f7c109b6000ad885","slug":"ratlam-the-person-who-threatened-the-contractor-for-extortion-in-the-name-of-eagle-gang-arrested-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: ईगल गैंग के नाम से ठेकेदार को रंगदारी के लिए धमकाने वाला गिरफ्तार, कर्ज से परेशान होकर किया अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: ईगल गैंग के नाम से ठेकेदार को रंगदारी के लिए धमकाने वाला गिरफ्तार, कर्ज से परेशान होकर किया अपराध
Wed, 14 Feb 2024 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:49 PM IST
सार
कर्ज से परेशान होकर एक युवक ने अपराध का रास्ता चुन लिया। उसने इलाके के ठेकेदार को ईगल गैंग के नाम से संदेश भेजे, जिसमें उससे रंगदारी में दो लाख रुपयों की मांग की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रतलाम में ठेकेदार को धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम के एक ठेकेदार को धमकी देकर फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर एक से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था, जिसके चलते उसने खुद को ईगल गैंग का सदस्य बताकर फिरौती की मांग की थी ताकि कर्ज से मुक्ति मिल सके।
रतलाम पुलिस अधिक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 7 फरवरी को फरियादी अमृतलाल पिता बाबुलाल चौरसिया निवासी रतलाम ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके वॉट्सअप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज व वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। इसमें उसे डरा धमकाकर रुपये की मांग की गई है। फिरौती मांगने वाले ने खुद को ईगल गैंग का सदस्य बताया है। विवेचना के दौरान सायबर सेल की भी मदद ली गई। आरोपी सुरजसिंह पिता रतनसिंह चौहान (25) निवासी नयागांव राजगढ़ जिला रतलाम को जोधा बाग के सामने मेन रोड से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सुरज ने बताया कि वह फैक्ट्री मे काम करता है एवं दोस्तों से करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्जा ले रखा था। इससे वह बहुत परेशानी में चल रहा था। आरोपी सूरज ठेकेदार अम्रतलाल चौरसिया के बारे में जानता था। कर्जे से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने आपको ईगल गैंग का सदस्य बताकर वॉट्सअप पर अम्रतलाल चौरसिया को धमकाया था और दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।