फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam police arrested four accused of Bachhra gang

Ratlam: पुलिस के हत्थे चढ़ा बाछड़ा गैंग, चार आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी सहित 5 लाख 60 हजार रुपये नकदी जब्त

Fri, 29 Dec 2023 09:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Dec 2023 09:34 AM IST
सार

आरोपियों ने बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकद राशि की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Ratlam police arrested four accused of Bachhra gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में 20 दिन पूर्व घर का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बाछड़ा गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने-चांदी सहित 5 लाख 60 हजार रुपये नकदी जब्त की है।
विज्ञापन


रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि दिनांक आठ दिसंबर की रात बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकद राशि की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने गांव धराड़ में अज्ञात आरोपियों की तलाश में गांव धराड़ में चौराहों, गलियों, दुकानों में लगे लगभग 60 स्थानों के सीसीटीवी कैमरो को देखा। इसमें एक स्थान पर आरोपीगण सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दिए। फुटेजों को विधिवत जब्त कर पूर्व में गांव धराड़ में वर्ष 2014-2015 में चोरी की वारदातों में संलिप्त मनासा की बाछड़ा गैंग पर वारदात करने का अनुमान होने पर थाना मनासा से उक्त सीसीटीवी फुटेज की पहचान कराई गई। 

मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर घेराबन्दी कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। उनका नाम दिलखुश पिता पप्पु कर्मावत जाति बांछड़ा उम्र 20 वर्ष निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा, राजेश पिता मदनलाल मालवीय जाति बांछड़ा निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा, अजय पिता राजू कर्मावत जाति बांछड़ा उम्र 22 साल निवासी निवासी पिपलिया रूण्डी थाना मनासा व मनीष उर्फ बाबा पिता हेमन्त गौड़ जाति बांछड़ा उम्र 26 साल निवासी बडेलिया थाना मनासा जिला नीमच का होना बताया। 


सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने पर आरोपियों ने ग्राम धराड़ में सूने मकान का ताला तोड़घर घर में घुसकर अपने अन्य दो साथियों मनीष पिता रोशनलाल निवासी पिपलिया रुण्डी थाना मनासा और राकेश पिता मदनलाल निवासी पिपलिया रुण्डी थाना मनासा के सहयोग से करीबन 20 लाख रुपये की चोरी करना स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर चोरी हुए सोने चांदी के जेवरात व नकदी जब्त किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed