फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: MLA Rajendra Pandey said - Those whom I taught to walk are now pointing fingers at us

Ratlam: अपनों से घिरे विधायक की टीस, मंच से बोले- जिनको मैंने चलना सिखाया वे ही अब हम पर उंगलियां उठा रहे

Mon, 20 Feb 2023 04:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 04:38 PM IST
सार

विकास यात्रा के दौरान मंच से जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ने कहा कि जिन लोगों को मैंने उंगली पकड़कर चलना सिखाया वे ही अब, उन पर उंगलियां उठा रहे हैं। मुझ पर राजनीतिक दृष्टि से काम करने के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Ratlam: MLA Rajendra Pandey said - Those whom I taught to walk are now pointing fingers at us
रतलाम की विकास यात्रा में जावरा विधायक ने मंच से अपने ही नेताओं पर तंज कसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के जावरा में निकली विकास यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पांडे की टीस सामने आई है। विकास यात्रा के दौरान मंच से विधायक राजेंद्र पांडे ने कहा कि जिन लोगों को मैंने उंगली पकड़कर चलना सिखाया वे ही अब, उन पर उंगलियां उठा रहे हैं। मुझ पर राजनीतिक दृष्टि से काम करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र पांडे स्वयं के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों से आहत नज़र आए। उनका इशारा नगरपालिका के जिम्मेदार नेताओं की और है। जो वर्षों से नगर पालिका के पदों पर बैठे हैं लेकिन अवैध अविकसित कॉलोनी के लिए उन्होंने कोई भी बड़ा कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


बता दें कि नगर में दर्जनों अवैध कॉलोनियां हैं, जिनमें विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे में नगर पालिका के जिम्मेदार अब जावरा विधायक को दोषी ठहरा रहे हैं। बस यही आरोप विधायक पांडे को नागवार गुजरा और उन्होंने मंच से ही अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के इस दर्द के बाद मामले में कांग्रेस का भी बयान आया है। कांग्रेस के स्थानीय नेता डीपी धाकड़ का कहना है कि भाजपा नेताओं को अभी से हार दिखाई दे रही है। यही वजह है कि भाजपा के नेता अब एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने में लगे हैं।


आगामी कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें राजेंद्र पांडे की राह इस बार आसान नहीं है। अपनी ही पार्टी के नेताओं से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले बार भी जीत का अंतर महज 600 वोट पर आकर सिमटा था, ऐसे में विधायक जी की विधानसभा की राह आसान दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed