{"_id":"640968e0ab01a48c0e044ba3","slug":"ratlam-illegal-liquor-seized-on-dry-day-in-alot-one-accused-arrested-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: आलोट में ड्राय डे के दिन लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: आलोट में ड्राय डे के दिन लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Thu, 09 Mar 2023 10:34 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:34 AM IST
सार
पुलिस ने होली पर ड्राई डे के दिन छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खामरिया में दबिश देकर 66 पेटी देसी व अग्रेजी अवैध शराब जब्त की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम जिले के आलोट में पुलिस ने होली पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने होली पर ड्राई डे के दिन छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खामरिया में दबिश देकर 66 पेटी देसी व अग्रेजी अवैध शराब जब्त की।
आलोट थाना पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से पकड़ा गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम खामरिया में पुलिस टीम मोकमसिंह नाम के टीन शेड के बाड़े मे पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को देख दो आरोपी मौके से भागने लगे। इनमें से एक आरोपी विनोदसिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक लाख 65 हज़ार रु मूल्य की कुल 66 पेटी देसी व अग्रेजी अवैध शराब की जब्त की गई। वहीं दूसरा आरोपी मोकमसिंह निवासी खामरिया मौके से भाग गया। पुलिस की माने तो दोनों बदमाश अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में थे तभी पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।