फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ratlam fake gold silver jewellery fraud six arrested 14 kg seized

ठगों का पर्दाफाश: रतलाम में 14 किलो नकली आभूषणों के साथ तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, बेचने की कर रहे थे कोशिश

Sun, 18 Oct 2026 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 05:38 PM IST
सार

रतलाम में नकली सोने-चांदी के आभूषण असली बताकर बेचने की कोशिश कर रहे गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने 14 किलो नकली आभूषण, नौ चांदी के सिक्के, 30 हजार रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जब्त किया है।

विज्ञापन
ratlam fake gold silver jewellery fraud six arrested 14 kg seized
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर लोगों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 14 किलोग्राम नकली आभूषण, नौ चांदी के सिक्के, 30 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रिक तौल कांटा जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रविवार दोपहर पुराने कंट्रोल रूम में इस पूरे मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरियाणा के फरीदाबाद से आए कुछ महिला और पुरुष रतलाम शहर में नकली सोने-चांदी के जेवर बेचने की फिराक में हैं। यह सभी आरोपी पिछले 11 दिन से स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महावीर नगर में एक किराये का मकान लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन


बर्तन व्यापारी की सतर्कता से पर्दाफाश
यह मामला तब सामने आया जब आरोपियों ने शहर के बर्तन व्यवसायी मुस्तफा तांबावाला की दुकान पर जाकर उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने व्यापारी को सोने का एक टुकड़ा दिखाया और उसे असली बताकर बेचने की कोशिश की। व्यापारी को जेवर की प्रामाणिकता और आरोपियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही माणकचौक थाना पुलिस की विशेष टीम ने सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके मौके से तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर हादसे की रुला देने वाली कथाएं: भाई को बचाने आठ किलोमीटर दौड़ा युवक, क्रेन लाया पर नहीं बची जान

गिरोह के आरोपियों की पहचान और रिमांड
पकड़े गए पुरुष आरोपियों की पहचान सागर (29 वर्ष) पुत्र गणेश राठौर, गणेश (55 वर्ष) पुत्र गंगाराम राठौर दोनों निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) तथा मानसिंह (36 वर्ष) पुत्र वीरचंद राय निवासी बदालीखेड़ा, एमजेएसएस पब्लिक स्कूल के पास, कानपुर रोड, सरोजनी नगर थाना, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों पुरुषों के साथ तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि तीनों पुरुष आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।


आभूषणों की जब्ती
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.800 किलोग्राम वजन के नकली सोने के आभूषण तथा मूर्ति, 2.200 किलोग्राम वजन के नकली चांदी के आभूषण और 400 ग्राम वजन के नौ चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। साथ ही, 30 हजार रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ में उत्तर प्रदेश और बिहार में ठगी की घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जानकारी मिली है। इन मामलों की पुष्टि और अन्य वारदात का पता लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल में सीआईडी को भी जानकारी भेजी जा रही है।

मकान के मालिक से भी पूछताछ
पुलिस महावीर नगर स्थित किराये के मकान के मालिक से भी पूछताछ करेगी और संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि वे सोना-चांदी खरीदते समय प्रामाणिकता की जांच करें। यदि कोई अनजान व्यक्ति असामान्य रूप से कम कीमत पर सोना-चांदी बेचने की पेशकश करे तो सतर्क रहें और ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदात की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed