{"_id":"65bfb1b90bd2932142060796","slug":"ratlam-elderly-man-dies-in-fight-ti-si-suspended-after-protest-by-family-members-accused-s-house-demolished-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: मारपीट के शिकार बुजुर्ग की मौत, परिजनों के प्रदर्शन के बाद टीआई-एसआई निलंबित, आरोपी का घर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: मारपीट के शिकार बुजुर्ग की मौत, परिजनों के प्रदर्शन के बाद टीआई-एसआई निलंबित, आरोपी का घर तोड़ा
Sun, 04 Feb 2024 09:18 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:18 PM IST
सार
रतलाम के ग्राम कंचनखेड़ी में कोर्ट में गवाही देने से रोकने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। मामले में जमकर हंगामा हुआ। बाद में पुलिस अफसरों ने टीआई और एसआई को निलंबित कर दिया। मामले में सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंचे पुलिस के अफसर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम जिले में बुजुर्ग से मारपीट के मामले में जमकर हंगामा हुआ। पहले तो परिजनों ने थाने के शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए और दोषी पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की। इसके बाद बुजुर्ग का शव आरोपी के घर के बाहर ऱख दिया। यहां उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। एसपी ने उनकी मांगे मानते हुए आरोपी का घर ढहा दिया और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनखेड़ी निवासी नाथूलाल जाट पर 11 दिन पूर्व पुराने विवाद में राजीनामा नहीं करने और आगामी दिनों में कोर्ट में गवाही देने से रोकने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इसकी इलाज के दौरान शनिवार को रतलाम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया था और पिपलोदा थाने के स्टाफ को आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी। एसपी राहुल कुमार लोधा के आश्वासन के बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ और वे बुजुर्ग के शव को लेकर गांव के लिए रवाना हुए।
शव यात्रा के दौरान परिजन व ग्रामीण शवयात्रा लेकर मामले में फरार आरोपी जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट के घर के बाहर पहुंचे और यहां अर्थी रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर जावरा एसडीएम अनिल भाना और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी, लेकिन परिजन आरोपी सुरेश जाट का मकान तोड़ने की मांग पर अड़े रहे। बाद में जब जेसीबी से आरोपी सुरेश जाट के मकान का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। तब परिजन और ग्रामीण बुजुर्ग के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
पिपलोदा थाने के टीआई और एसआई निलंबित, हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग पर हमला करने और इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी बढ़ा दी थी। बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बलराम जाट, विक्रम जाट, विकास जाट को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को अवतार जाट, सुभाष जाट, कपिल जाट और राहुल जाट को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट फरार हैं। पुलिस के अनुसार जनपद उपाध्यक्ष जाट पर बलवा, एट्रोसिटी, मारपीट सहित यह चौथा केस दर्ज हुआ है। इधर, एसपी रतलाम राहुल कुमार लोढा ने थाना प्रभारी पिपलौदा विक्रम सिंह चौहान व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर केएल दायमा को निलंबित कर दिया है।