{"_id":"6586de77094bc862ce009a65","slug":"ratlam-crime-woman-murdered-and-body-burnt-in-suspicion-of-removing-encroachment-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam Crime: अतिक्रमण हटवाने की शंका में महिला की हत्या कर शव जलाया गया, SP ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam Crime: अतिक्रमण हटवाने की शंका में महिला की हत्या कर शव जलाया गया, SP ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला
Sat, 23 Dec 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:50 PM IST
सार
महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में रतलाम एसपी ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कार दिखने के बाद मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और मामले का खुलासा करते हुए एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम में नामली थाना क्षेत्र के ग्राम रुघनाथगढ़ में बुधवार को 66 वर्षीय मांगूबाई पति भागीरथ गायरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद महिला के शव को जला दिया गया था। मामले में नामली थाना पुलिस ने बेटे मुकेश गायरी की रिपोर्ट पर 52/2023 धारा- 174 में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा स्थानीय लोगों से चर्चा की। परिणाम स्वरूप मात्र 12 घंटे में ही पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया मामले का खुलासा
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया, अवैध कब्जा हटाने की रंजिश के चलते कन्हैया कीर निवासी ग्राम रुघनाथगढ़ व उसके साथी गोकुल भील, मांगीलाल उर्फ मंगलेश जाट, सत्तु उर्फ सत्यनारायण जायसवाल व मनीष जाट निवासी गण अकोलिया जिला धार ने योजनाबद्ध तरीके से मुकेश गायरी की मां मांगुबाई की हत्या कर सबूत मिटाने के मकसद से लाश जला दी थी। थाना नामली पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 489/2023 धारा-302, 201, 120बी, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विज्ञापन
तीर्थ यात्रा पर जाने वाली थी मां
मृतका के बेटे मुकेश ने बताया, 25 दिसंबर को मां तीर्थ यात्रा पर जाने वाली थी। इसके लिए दुकान के गल्ले में रुपये भी रखे थे, वह भी चोरी हुए हैं। बेटा तो मां को तीर्थ यात्रा पर भेजना चाहता था। लेकिन हत्यारों ने तीर्थ यात्रा पर जाने के पहले ही मां की हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध कार ने खोले हत्या के राज
सनसनीखेज वारदात को लेकर जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ग्रामीणों से जानकारी लेकर आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सीसीटीवी में एक अल्टो कार जाते दिखी, जिस पर से टोल के सीसीटीवी फुटेज चेक कर साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। टीम द्वारा सभी आरोपियों को मुखबीर सूचना के आधार पर तलाश करते हुए बदनावर पेटलावद बाइपास बखतगढ़ फंटे से आरोपियों को पकड़ा।
इनको किया गिरफ्तार
कन्हैयालाल पिता लालु जाति कीर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रुघनाथगढ़ थाना नामली, मनीष पिता गोपाल जाति जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार, सत्यनाराण उर्फ सत्तु पिता समरथलाल जयसवाल जाति कलाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार, गोकुल पिता लाल सिंह खराड़ी जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार।
यह हैं फरार
मांगीलाल उर्फ मंगलेश पिता बापुलाल जाट ग्राम अकोलिया थाना राजोद जिला धार फरार है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक धमेंद्र शिवहरे थाना प्रभारी नामली, उप निरीक्षक सचिन डावर, रवींद्र मालवीय, अमित शर्मा साइबर सेल, ओपी राठौर, संतोष अग्निहोत्री, राहुल जाट, शिवपाल सिंह, महेन्द्र सिंह राठौर, नरेन्द्र सिंह जगावत, मनोहर नागदा, कुलदीप व्यास, मनोज मुजाल्दे, शांतिलाल राठौर, शिवराम मोर्य, मयंक जाटव, साइबर सेल विपुल भावसार और सैनिक विजय जाधव की भूमिका सराहनीय रही।
