फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Central bank manager arrested for taking bribe of ten thousand, money was sought in the name of getting loan sanctioned

रतलाम: सेंट्रल बैंक का मैनेजर दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी थी रकम

Fri, 11 Mar 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 06:57 PM IST
सार

रतलाम जिले में बैंक मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसने ये राशि लोन स्वीकृत कराने के लिए मांगी थी।

विज्ञापन
Ratlam: Central bank manager arrested for taking bribe of ten thousand, money was sought in the name of getting loan sanctioned
आलोट में बैंक मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बैंक मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसने ये राशि लोन स्वीकृत कराने के लिए मांगी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रतलाम के आलोट का है। किसान बालू सिंह रेवड़िया निवासी ग्राम भीम ने उज्जैन लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड लोन की राशि स्वीकृत कराई थी। जब यह राशि निकालने पहुंचा तो बैंक मैनेजर मांगीलाल चौहान ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे। शिकायत पर शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाई और बालू सिंह को दस हजार रुपये देकर बैंक भेजा।


दोपहर में बालू सिंह ने बैंक मैनेजर को जैसे ही रुपये दिए, तभी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, बलवीर सिंह यादव व टीम ने मैनेजर को पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने उससे रिश्वत की राशि जब्त कर ली। बैंक मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed