फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam Cash worth more than Rs 2 lakh stolen from bag of a person standing in bank to deposit money

Ratlam News: बैंक में रुपये जमा करवाने खड़े व्यक्ति के बैग से दो लाख से अधिक की नकदी चोरी, मामला दर्ज

Tue, 20 Feb 2024 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

रतलाम जिले में बैंक में रुपये जमा करवाने के लिए खड़े व्यक्ति के बैग से दो लाख से अधिक की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ratlam Cash worth more than Rs 2 lakh stolen from bag of a person standing in bank to deposit money
स्टेशन रोड थाना, रतलाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी बैंक में रुपये जमा करवाने के लिए लाइन में खड़े व्यक्ति के बैग से अज्ञात आरोपी दो लाख रुपये से अधिक की राशि चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


स्टेशन रोड थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, फरियादी उत्सव पिता गजेन्द्र ओझा निवासी अलकापुरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह सीएमसी इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में एटीएम कैश लोडिंग एवं कैश पिकअप का काम करता है। सोमवार शाम एवीएम फाइनेंस लिमिटेड फ्रीगंज से दो लाख 21 हजार 280 रुपये की नकदी लेकर स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए पहुंचा था। तब बैग में रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन


फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह रुपये जमा कराने के लिए बैंक में कैश लेकर कतार में खड़ा हो गया। उसके आगे चार-पांच लोग और कतार में खड़े थे। वह अपने नंबर का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जब उन्होंने बैग चेक किया तो उसमें रखी नकदी सहित आईडी कार्ड गायब मिला। रुपये उसके बैग से कब और कैसे गायब हो गए, खुद उसे भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग को पूरी तरह खंगाला, लेकिन उसमें रुपये नहीं मिले। आसपास तलाश भी की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बाद में फरियादी ने थाने पहुंच पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। स्टेशन रोड़ थाना पुलिस ने फरियादी उत्सव ओझा की रिपोर्ट पर दो लाख 21 हजार 280 रुपये की चोरी का मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा-379 में दर्ज किया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रेम सिंह हटीला ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed