{"_id":"659e93ad245e5dbfd807a353","slug":"ratlam-50-year-old-middle-aged-man-lured-a-schoolgirl-and-raped-her-police-took-the-accused-into-custody-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: 50 वर्षीय अधेड़ ने स्कूली छात्रा को प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: 50 वर्षीय अधेड़ ने स्कूली छात्रा को प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
Wed, 10 Jan 2024 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:25 PM IST
सार
रतलाम में आठवीं की मासूम छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल संचालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रतलाम में 50 वर्षीय कारोबारी पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम में एक मेडिकल संचालक द्वारा स्कूली छात्रा को प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को स्कूल जाते वक्त प्रलोभन देकर बुलाता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
रतलाम के माणक चौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि पीड़िता कक्षा आठवीं की छात्रा है। अपने परिजन के साथ शिकायत करने पुलिस थाने पहुंची थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि स्कूल जाते समय मेडिकल स्टोर संचालक विनोद पिता बंशीलाल मेहता (50) प्रलोभन देकर आए दिन उसका शारीरिक शोषण करता है। आरोपी विनोद मेहता करीब 15 दिनो से मेरे साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद पिता बंशीलाल मेहता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा नाबालिग छात्रा का मेडिकल परिक्षण करवाया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।