फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh Sarkaryavah Dattatreya Hosabale said country coming out of colonial past

RSS: आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- औपनिवेशिक अतीत से बाहर निकल रहा देश

Thu, 15 Dec 2022 06:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 06:13 AM IST
सार

होसबाले ने कहा, भारत करवट ले रहा, भारत की एकात्म का अनुभव आ रहा है और भारत की मान्यता बढ़ रही है। इसलिए भारत के ‘स्व’ को जगाने का यह अमृतकाल है।

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh Sarkaryavah Dattatreya Hosabale said country coming out of colonial past
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हाल ही में भारत में कई प्रतीकात्मक बदलाव हुए हैं, जिनमें 'राजपथ' का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करना शामिल है, जो संकेत देते हैं कि देश अपने औपनिवेशिक अतीत से बाहर आ रहा है।
विज्ञापन


आरएसएस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 'भारतीय विचार संस्थान न्यास' की ओर से यहां आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला में पहले दिन मंगलवार को ‘श्रेष्ठ भारत बनाने में प्रबुद्धजन की भूमिका’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए होसबाले ने ये बातें कहीं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को भी उस दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी होनेवाले पत्रों पर राष्ट्रीय पंचांग की तिथि अंकित होने लगी है, जार्ज पंचम के लिए लगाई गई छतरी में अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा है, इसी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी इस दिशा में प्रयास है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पत्रकार मार्क टुली कहते थे, अंग्रेजों की प्रशासनिक मशीनरी को ही भारत के लोग अब तक चला रहे हैं। 
विज्ञापन


होसबाले ने कहा, भारत करवट ले रहा, भारत की एकात्म का अनुभव आ रहा है और भारत की मान्यता बढ़ रही है। इसलिए भारत के ‘स्व’ को जगाने का यह अमृतकाल है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जिस तरह की उपलब्धियां हासिल की हैं, वे दुनिया के लिए उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर दुनिया के आर्थिक विशेषज्ञ भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed