फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape with doctor again in Bhopal: kept on promising marriage to divorced doctor, used to say that I live separately from wife

भोपाल में फिर डॉक्टर से रेप: तलाकशुदा डॉक्टर को शादी का झांसा देता रहा, कहता था कि पत्नी से अलग रहता हूं

Wed, 17 Nov 2021 05:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 17 Nov 2021 05:17 PM IST
सार

भोपाल में एक तलाकशुदा महिला डॉक्टर ने एक रियल एस्टेट वर्कर पर रेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शादी का झांसा देकर उसने रिश्ते बनाए। अब शादी से मुकर रहा है। 

विज्ञापन
Rape with doctor again in Bhopal: kept on promising marriage to divorced doctor, used to say that I live separately from wife
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
भोपाल में एक बार फिर डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले इंदौर की एक महिला डॉक्टर ने अपने ही पुराने दोस्त पर रेप का आरोप लगाया था। अब आरोप लगाने वाली डॉक्टर सरकारी अस्पताल में काम करती है। उसकी आरोपी से दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय रियल एस्टेट वर्कर अतुल श्रीवास्तव पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला 46 वर्ष की है। उनका कहना है कि आरोपी से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई। जनवरी 2021 में दोनों की बातचीत शुरू हुई। इस दौरान जुलाई 2021 में वह भोपाल आया था। तब टीटी नगर के सार्थक होटल में दोनों मिले थे। इसी दौरान अतुल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर का रेप किया था। अतुल का कहना था कि वह अपनी पत्नी से अलग रहता है। इसी बात को लेकर वह तलाकशुदा महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देता रहा। अब वह शादी के वादे से मुकर रहा है। इसी वजह से महिला ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


12वीं में है महिला का बेटा
महिला डॉक्टर का एक बेटा है, जो कक्षा 12वीं में पढ़ता है। वहीं, अतुल ने खुद को भिलाई की एक रियल एस्टेट कंपनी का कर्मचारी बताया था। साथ ही यह भी बताया था कि उसका परिवार सीहोर में रहता है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed