फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rape in bhopal

प्रॉपर्टी डीलर ने मॉडल से किया रेप, दिया जहर

Wed, 05 Nov 2014 03:47 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
rape in bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मॉडल ने प्रॉपर्टी डीलर शिवम शर्मा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जहर देकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सीजी खबर के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अयोध्या नगर इलाके के इंद्रपुरी में रहने वाली पीड़ित युवती मॉडल है और इवेंट को-आर्डिनेशन का काम भी करती है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि लगभग चार माह पूर्व उसकी शिवम से मुलाकात हुई थी। दोनों शादी के लिए भी राजी थे। बाद में शिवम शादी को लेकर टालमटोल करने लगा। युवती का आरोप है कि शिवम ने उसके साथ मारपीट भी की और फल के रस में जहर मिलाकर पिला दिया। युवती अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता ने भी आरोप लगाया है कि शिवम के साथ उनकी बेटी का रिश्ता तय हुआ था और सगाई भी हुई थी, मगर उसने धोखा दिया। उनका कहना है कि शिवम और उसके पिता को वह सजा दिलाकर रहेंगे।


प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस.डी. सिंह के मुताबिक, युवती के बयानों के आधार पर शिवम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिवम खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि युवती शादी के लिए दवाब डाल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed