फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ransfer of 5 SPs in MP: Dharamveer Singh was made Khargone's new superintendent of police by removing Siddharth Chaudhary

MP में पांच SP के ट्रांसफर: सिद्धार्थ चौधरी हटाए गए, धर्मवीर सिंह खरगोन के नए पुलिस अधीक्षक बने

Sun, 15 May 2022 08:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 May 2022 08:37 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने पांच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। सिद्धार्थ चौधरी को हटा कर सतना एसपी धर्मवीर सिंह को खरगोन का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
ransfer of 5 SPs in MP: Dharamveer Singh was made Khargone's new superintendent of police by removing Siddharth Chaudhary
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने पांच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें सिद्धार्थ चौधरी को हटा कर सतना एसपी धर्मवीर सिंह को खरगोन का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा तीन अन्य जिलों के एसपी बदले गए हैं। 

विज्ञापन

गृह विभाग के उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से शिनवार को जारी आदेश में पांच पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। इसमें सतना के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को सिद्धार्थ चौधरी की जगह खरगोन का नया एसपी बनाया गया है। चौधरी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। सिवनी एसपी कुमार प्रतीक को भी सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भोपाल में पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सिवनी एसपी को हटाने के सुबह ही निर्देश दिए थे। वहीं,  झाबुआ एसपी आशुतोष को सतना और इंदौर जिले के नगरीय पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को झाबुआ का नया एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन

दो राज्य सेवा अधिकारियों के भी ट्रांसफर
इंदौर एसटीएफ पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को खरगोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, खरगोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया को भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed