रामेश्वर बनाम दिग्विजय: कांग्रेसियों का घुटना तोड़ने का बयान देने वाले रामेश्वर रामधुन के लिए करेंगे दिग्विजय का स्वागत
दिग्विजय सिंह ने कहा था कि रामेश्वर शर्मा के घर जाकर रामधुन करेंगे। उसके एक दिन पहले ही रामेश्वर ने घर पर स्वागत द्वार लगा लिया। पूड़ी-सब्जी और हलवे की व्यवस्था भी की है।
विस्तार
यह मामला बड़ा दिलचस्प है। पिछले दिनों रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें हुजूर विधानसभा के कटखेड़ा गांव में वह कह रहे थे कि यदि कोई कांग्रेस का आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो। इसके जवाब में 20 नवंबर को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा- "मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।"
मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे।
मैं गांधीवादी हूँ।
हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा।
24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूँगा। #कांग्रेस https://t.co/YCmyIXcdIoविज्ञापन विज्ञापन— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 20, 2021
रामेश्वर ने कहा- दिग्विजय का स्वागत
दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया के बाद रामेश्वर ने ट्वीट कर कहा था कि दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए जब मुलताई के किसानों पर गोली चलवाकर 24 किसानों की हत्या करवा दी थी तब अहिंसा कहां गई थी श्रीमान? दिग्विजय जी रामधुन और आप? दिग्विजय जी रामलला के मंदिर के निर्माण की शुभ घड़ी आने पर जिसका पेट दुखने लगा हो, जिसका खानदान सुप्रीम कोर्ट में शपथ लेकर हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम को काल्पनिक मान चुका हो वो व्यक्ति कौन-सी रामधुन करेगा श्रीमान?
श्रीराम जय राम जय जय राम बोलो श्री राम जय राम जय जय राम . #श्रीराम_धुन@ChouhanShivraj @KailashOnline @vdsharmabjp @SuhasBhagatBJP @HitanandSharma @LokendraParasar @rajneesh4n @ippatel @nisheethsharan @digvijaya_28 @pravindubey121 @News24_MPCG pic.twitter.com/KKzp8SMnFF
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) November 23, 2021
रामेश्वर ने एक दिन पहले सजाया स्वागत द्वार
दिग्विजय सिंह के वादे के मुताबिक 24 नवंबर को वे रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे। पर यह तारीख आने से एक दिन पहले ही भाजपा विधायक ने अपने घर पर स्वागत द्वार लगा दिया। उन्होंने कहा कि हम तो रामधुन की तैयारी कर रहे हैं। भगवान राम के नाम की जय जयकार हो और रामधुन हो इससे बड़ा आनंद और खुशी का पल हमारी जिंदगी के लिए नहीं हो सकता। जो लोग जिंदगीभर भगवान राम का विरोध करते रहे, भगवान राम को काल्पनिक बताते रहे, जो भगवान राम मंदिर का विरोध करते रहे। जो बाबरी मस्जिद ढांचा टूटने पर छाती पीट-पीटकर रोते रहे। आज यदि वह रामभक्ति के लिए रामधुन करने आ रहे हैं। इससे बड़ा आनंद और खुशी का पल रामेश्वर शर्मा के लिए नहीं हो सकता। उनका स्वागत है। अभिनंदन है।
